Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pippa: बर्थडे पर इशान खट्टर फैंस को देंगे नायाब तोहफा, 'पिप्पा' को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 07:49 PM (IST)

    Ishaan Khatter Birthday बॉलीवुड एक्टर इशान खट्टर किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। 1 नवंबर को इशान खट्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में अपने ...और पढ़ें

    जल्द रिलीज होगा पिप्पा का ट्रेलर (Photo Credit-instagram)
    जल्द रिलीज होगा पिप्पा का ट्रेलर (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. 1 नवंबर को इशान खट्टर का जन्मदिन
    2. पिप्पा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
    3. एक्टर ने शेयर किया ये पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।Ishaan Khatter Pippa Trailer Release: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अपने कमाल के अभिनय के लिए ईशान काफी जाने जाते हैं।लंबे वक्त से ईशान खट्टर अपनी आने वाली फिल्म पिप्पा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

    इस बीच अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो एक्टर के बर्थडे के मौके पर फैंस के लिए एक खास सरप्राइज से संबंधित है।

    क्या रिलीज होगा पिप्पा का ट्रेलर

    1 नवंबर को ईशान खट्टर का जन्मदिन मनाया जाएगा। अपने बर्थडे के मौके पर ईशान फैंस को कुछ नायाब तोहफा देने की तैयारी में हैं। ईशान खट्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल लेटेस्ट वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने एक नोट लिखा है, ''प्रिय दोस्तों कल आप सब के लिए कुछ स्पेशल करने की तैयारी है। बहुत लंबे समय से इसका इंतजार था और अब वो मौका आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

    कल कुछ खास लेकर आपसे मुलाकात होगी।'' इस तरह से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है का कल यानी 1 नवंबर को वो अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दे सकते हैं। अब ईशान खट्टर के इस पोस्ट से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि हो सकता है कि कल ईशान की बहुचर्चित फिल्म पिप्पा का ट्रेलर रिलीज किया जाए।

    हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। इससे पहले फिल्म पिप्पा का शानदार टीजर रिलीज किया जा चुका है। जिसे फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। खबर ये भी है कि पिप्पा अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है, मुझे लगता है कि यह ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म के लिए एक अच्छा निर्णय है।

    खबरें और भी

    क्या है पिप्पा की कहानी

    ईशान खट्टर स्टारर पिप्पा की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध से प्रेरित है। इस फिल्म में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में ईशान खट्टर बलराम सिंह मेहता का किरदार अदा कर रहे हैं।

    डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में मौजूद हैं। अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि पिप्पा के ट्रेलर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुए Ishaan Khatter, चेहरा छुपाती नजर आई लड़की