यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ishq Vishk की एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी हुईं इस गंभीर बीमारी का शिकार, नहीं पहचान पाती हैं किसी का चेहरा
इश्क विश्क फेम शेनाज ट्रेजरी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक होस्ट और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। वो अक्सर अपनी ट्रिप के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में शे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Shenaz Treasury Diagnosed With Prosopagnosia : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'इश्क विश्क' फेम एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी के फैंस के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रह हैं। शेनाज एक बेहद ही गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। शेनाज ने अपनी इस बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ किया है। शेनाज की ये बीमारी इतनी गंभीर हैं कि इस बीमारी के चलते वो किसी का चेहरा नहीं पहचान पा रही हैं।
एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी का खुलासा किया है। शेनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताते हुए लिखा, 'मुझे प्रोसोपैग्नोसिया 2 के बारे में पता चला है। अब मुझे समझ आया है कि मैं क्यों चेहरों को साथ में नहीं रख पाती थी। ये एक डिसऑर्डर है। मुझे हमेशा शर्म आती थी कि मैं लोगों के चेहरे पहचान नहीं पाती हूं। मैं आवाज पहचानती हूं।'
वहीं शेनाज ट्रेजरी ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में में अपनी बीमारी प्रोसोपैग्नोसिया के लक्षण और संकेत के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'इस बीमारी में आप अपने ही परिवार वालों और करीबी दोस्तों का चेहरा तक पहचान नहीं पाते हैं। ये खासतौर पर तब जब आप उनसे मिलने की उम्मीद ही ना कर रहे हों। जी हां, ये मैं ही हूं। उन्हें याद करने में मुझे कुछ मिनट का समय लगता है।'
View this post on Instagram
शेनाज के इस पोस्ट ने उनके फैंस और करीबी दोस्तों को परेशान और चिंता में डाल दिया है। बता दें कि शेनाज ने लंबे समय से इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। एक्टिंग से दूरी बनाने के बावजूद शेनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्टिंग छोड़ शेनाज एक ट्रैवल ब्लॉगर बन गई हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी शेनाज के लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।