सालों बाद Ismail Darbar ने बयां किया अपना दर्द, बोले- 'संजय लीला भंसाली ने मुझे धोखा दिया'
इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली पर वेब सीरीज 'हीरामंडी' से उन्हें हटाने का आरोप लगाया है। दरबार ने बताया कि उन्होंने पूरी सीरीज के संगीत पर 200 दिन ...और पढ़ें
-1772000286728_m.webp)
इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी में संगीत दिया है। इन फिल्मों के गाने काफी हिट हुए थे लेकिन फिर अचानक से ये जोड़ी टूट गई। दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
सारी मेहनत हो गई बर्बाद
अब हाल ही में सिंगर ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस्माइल दरबर ने बताया कि वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार से फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने उन्हें बीच प्रोजेक्ट में रिप्लेस कर दिया था। दरबार ने आगे बताया कि उन्होंने पूरी सीरीज के लिए संगीत बनाने में दो सौ दिन लगाए थे और एक अप्रत्याशित घटना के कारण उनकी सारी मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें बेहद निराशा और विश्वासघात का एहसास हुआ। यह बात उन्होंने शुभोजित घोष के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कही है।
यह भी पढ़ें- 'तो दिलीप कुमार सुपरस्टार नहीं होते', AR Rahman की धार्मिक भेदभाव वाली टिप्पणी पर संगीतकार का पलटवार
भंसाली ने बीच में तोड़ दिया कॉन्ट्रेक्ट
दरबार ने बताया कि उनका और भंसाली का कई सालों का प्रोफेशनल रिलेशन था। उन्होंने हीरामंडी के लिए संगीत तैयार करने में कई घंटे समर्पित किए, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि उनकी साझेदारी पहले की तरह ही चलती रहेगी। हालांकि संजय लीला भंसाली ने बिना कोई ठोस जानकारी दिए अचानक जब किसी दूसरे संगीतकार के साथ कॉन्ट्रेक्ट कर लिया जो उन्हें बेहद दुख हुआ। उनका मानना है कि उस समय के प्रचार-प्रसार के कारण भंसाली नाराज हो गए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें उस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया।
-1772000937649.jpg)
कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?
ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक आर्टिकल सामने आया, जिसमें इस्माइल दरबार को भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी:द डायमंड बाजार' की 'रीढ़' बताया गया। बताया जाता है कि यह कमेंट संजय लीला भंसाली को पसंद नहीं आया। इस्माइल ने दावा किया कि डेढ़ साल तक उन्होंने 'हीरामंडी' के म्यूजिक पर काम किया, पर भंसाली ने उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया। हालांकि इस्माइल ये भी कहते हैं कि उन्होंने उनके बहुत नखरे भी उठाए हैं।
खबरें और भी
जताई आगे काम करने की उम्मीद
इस्माइल दरबार ने कहा, 'भंसाली ने देवदास की शूटिंग के दौरान किसी को भी मेरा इंटरव्यू लेने नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने मुझे बहुत झेला है, मेरे नखरे उठाए हैं। मैं उनके बारे में चाहे कितनी भी बुरी बातें कहूं, मुझे अंदर ही अंदर दर्द होता है क्योंकि अगर उन्होंने उस समय मेरे नखरे सहन न किए होते, तो मैं जनता के सामने नहीं आ पाता।'
-1772000949341.jpg)
विवाद के बावजूद, इस्माइल दरबार आने वाले समय में संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किस्मत ने साथ दिया तो वे भंसाली के साथ दोबारा काम कर सकते हैं, लेकिन केवल अनुकूल परिस्थितियों में ही।