विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब मैं किसी के साथ रोमांस...' Sunny Deol ने बताया लोगों को पसंद है उनका गुस्सा, वो प्यार नहीं देखते

Published: Sun, 13 Apr 2025 02:07 PM (GMT+05:30)

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट से साउथ में भी अपने ढाई किलो के हाथ का दम दिखा रहे ...और पढ़ें

फिल्म जाट में सनी देओल का सीन (Photo: Instagram)
फिल्म जाट में सनी देओल का सीन (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट
  2. सनी देओल ने निभाया सनकी जाट का रोल
  3. फैंस करते हैं गु्स्से वाला रोल पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की नई एक्शन फिल्म जाट रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में एक्टर ने बलबीर सिंह का किरदार निभाया है जो अपने गांव वाले लोगों के लिए खड़ा होता है।

अब एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद है जिसमें एक्टर को काफी ज्यादा गुस्सा आता है। सनी ने कहा कि वो ऐसे किरदार को वास्तविक और स्वाभाविक बनाने की कोशिश करते हैं।

सनी देओल को क्यों आता है गुस्सा

सनी देओल ने कहा कि हर भावना महत्वपूर्ण है और उन्हें गुस्सा तभी आता है जब कोई बात उन्हें बहुत परेशान करती है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म के किरदार भी मुश्किल दौर से गुजरते हैं और वापस लड़ते हैं। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में सनी ने कहा,"हर चीज एक इमोशन होती है। निश्चित रूप से गुस्सा आता है क्योंकि जब कुछ चीज तंग करती है वह तब गुस्सा आता है। फिल्म में भी जब कैरेक्टर प्ले कर रहा होता हूं जब फेज होते हैं तो वो बात होती है। वो किरदार खड़ा हो जाता है और लड़ता है। ज्यादातर लोगों को वही याद है, जब मैं किसी से रोमांस कर रहा हूं वो याद नहीं है।"

यह भी पढ़ें:  Sunny Deol-Aishwarya की ये मूवी कभी नहीं हुई रिलीज, एक ही फिल्म में Jaat एक्टर बने थे आर्मी ऑफिसर और आतंकवादी

मैं सीन में डूब जाता हूं - सनी

सनी देओल ने कहा कि वह अपने हर किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "हम अभिनेता हैं और हमें जो भी किरदार निभाना है, उसे विश्वसनीय बनाना चाहिए और मैं इसी ईमानदारी के साथ ऐसा करता हूं।

बाकी मुझे नहीं पता कि क्या होता है, मैं बस उस सीन में उस पल में खुद को डुबो लेता हूं। फिर मैं इसे महसूस करना चाहता हूं और चाहता हूं कि ऐसा हो। जब ऐसा होता है, तो हम खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं क्योंकि यह सच लगता है। खुद को पता होता है कब गलत कर रहा हूं, कब सही कर रहा हूं। पर जब कहते हैं फिर से करो तो वो नहीं होता।

यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 3: वीकेंड पर ‘जाट’ ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की दहाड़ देख सहम गया ‘सिकंदर’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।