Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaat पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने पीछे खींचे कदम, हटाया गया विवादित सीन

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 09:00 PM (IST)

    सनी देओल (Sunny Deol) की जाट फिल्म (Jaat Movie) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच फिल्म से रणदीप हुड्डा के चर्च सीन पर विवाद भी खड़ा हो ग ...और पढ़ें

    जाट से हटाया गया विवादित सीन (Photo Credit- Instagram)
    जाट से हटाया गया विवादित सीन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. जाट के चर्च सीन पर खड़ा हुआ विवाद
    2. मेकर्स ने लोगों से मांगी माफी
    3. फिल्म से हटाया गया विवादित सीन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्टर की लिस्ट में सनी देओल का नाम शामिल किया जाता है। सिनेमाघरों में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट हाल ही में रिलीज हुई। सिनेमा लवर्स ने फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया दी। फिल्म की कहानी और सनी देओल के जाट किरदार को खासा पसंद किया गया। रणदीप हुड्डा ने भी विलेन के किरदार में तारीफ के काबिल काम किया। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बीच अचानक फिल्म के एक सीन पर विवाद खड़ा हो गया।

    यह सीन कोई और नहीं, बल्कि रणदीप हुड्डा का चर्चा वाला है, जिसमें वह चर्च के क्रॉस के नीचे जाकर खड़े हो जाते हैं। जहां प्रार्थना कर रहे लोग उन्हें देखकर डर जाते हैं। इस सीन को ईसाई समुदाय के लोगों ने अपमानजनक बताया था। इस पर बवाल खड़ा होने के बाद मेकर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

    विवादित सीन पर मेकर्स का आया बयान

    जाट फिल्म के चर्च सीन पर विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने विवादित सीन को हटा दिया है। इस सीन पर सफाई देते हुए मेकर्स ने अपने बयान में कहा,

    हमारा मकसद किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हमें इसका दुख है और हमने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विवादित सीन को हटा दिया है। इससे जिन लोगों की भावनाए किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हमें इसका दुख है और हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए वह सीन हटा दिया है। जिनकी भावनाएं आहत हुईं, हम उनसे माफी मांगते हैं।

    ये भी पढ़ें- Jaat को लेकर पंजाब में क्यों हो रही कंट्रोवर्सी? एक्टर्स पर दर्ज हुई FIR; कहां तक पहुंचा पूरा मामला

    जालंधर मे ंदर्ज हुई थी FIR

    इस विवाद के चलते पंजाब के जालंधर में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत दर्ज की गई है, जिसका संबंध किसी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई से होता है।

    खबरें और भी

    जाट फिल्म की सफलता के कारण

    सनी देओल की जाट को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिल रही है। इसके पीछे सनी पाजी का जाट किरदार है। फिल्म का दमदार म्यूजिक भी लोगों को इससे जोड़े रखने का काम करता है। इसके अलावा, फिल्म का आखिरी गाना तारीफ के काबिल है। यह मूवी बीच-बीच में आपको हंसाती भी है। सनी देओल के डायलॉग भी दमदार है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Jaat Worldwide Collection Day 8: दुनियाभर में बुलेट ट्रेन बना 'जाट', पहला रिकॉर्ड बनाने से इतनी दूर फिल्म