Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ajay Devgn के चक्कर में जावेद जाफरी लिखने वाले थे अपनी आखिरी वसीयत, घबराहट में पत्नी को मिला दिया था फोन

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 07:42 PM (IST)

    अभिनेता जावेद जाफरी ने अजय देवगन से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐ ...और पढ़ें

    अजय देवगन के चक्कर में जावेद की हालत हो गई थी खराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अजय देवगन के चक्कर में जावेद की हालत हो गई थी खराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अजय देवगन ने जावेद जाफरी संग किया था प्रैंक

    2. जावेद डरकर लिखने वाले थे अपनी आखिरी वसीयत

    3. जावेद जाफरी ने मिला दिया था अपनी पत्नी को फोन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) पहली बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ साल 2019 में रिलीज फिल्म दे दे प्यार दे में काम किया था और अब दोनों हालिया रिलीज सीक्वल दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) में जिगरी यार बने हैं। 

    हाल ही में जावेद जाफरी ने बताया कि एक बार फिल्म के सेट पर अजय देवगन ने उनके साथ कुछ ऐसा किया जिससे वह इतना डर गए थे कि अपनी आखिरी वसीयत भी लिख दी थी। जावेद उन सितारों में से एक हैं जो ड्रिंक और स्मोक से कोसों दूर रहते हैं। ऐसे में जब उन्होंने पहली बार भांग पी तो उनकी हालत खराब हो गई थी।

    अजय देवगन ने जावेद के साथ किया था प्रैंक

    दरअसल, एक बार महाशिवरात्रि पर आयोजित एक सेलिब्रेशन में अजय देवगन ने जावेद के साथ प्रैंक किया और उनके खाने में भांग मिला दिया। इस पल को याद करते हुए रेडियो मिर्ची संग अभिनेता ने बताया, "मैं पहली बार अजय के साथ काम कर रहा हूं। वह मुझसे उम्र में छोटे हैं, लेकिन वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत शांत स्वभाव के हैं। मगर वह प्रैंक भी करते रहते हैं। मुझे पता ही नहीं चला कि खाने में भांग है। मैंने दिल खोलकर खाया।"

    यह भी पढ़ें- Diwali पर जब शाहरुख-अजय में हुई थी जंग, एक फिल्म ने दोनों को बना दिया था दुश्मन!

    जावेद लिखने वाले थे आखिरी वसीयत

    जावेद जाफरी ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्होंने अजीब सा महसूस होने लगा और डरकर उन्होंने अपनी आखिरी वसीयत लिखने की सोच ली थी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे अचानक लगा कि कुछ गड़बड़ है। मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मुझे अपने कमरे में जाना है। यह वाकई अजीब हो गया। ऐसा लगा जैसे मैं किसी काले गड्ढे में गिर रहा हूं।" अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को फोन मिलाया और बेटे मिजान को भी कॉल कर रहे थे। वह शाम अपनी आखिरी वसीयत लिखने ही वाले थे।

    खबरें और भी

    sfwe

    जावेद जाफरी ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि उनके खाने में भांग मिलाया गया था और जिसने शरारत की थी, वो अजय देवगन हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'मजा नहीं आया...' Paresh Rawal ने ठुकराई अजय देवगन की Drishyam 3, फिल्म छोड़ने की बताई खास वजह