Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Altaf Raja ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 26 सालों से बना हुआ नंबर-1 सैड सॉन्ग

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 02:31 PM (IST)

    गायक अल्ताफ राजा ने एक ऐसा सैड सॉन्ग गाया था, जो 26 सालों बाद भी खूब सुना जाता है। ...और पढ़ें

    अल्ताफ राजा का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    अल्ताफ राजा का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. 26 साल पहले आया था ये कल्ट सॉन्ग

    2. अल्ताफ राजा का सबसे बेस्ट सैड सॉन्ग

    3. दर्द भरा गीत सुनकर भर आएंगी आंखें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सबसे यादगार दर्द भरे नगमों के बारे में बात की जाए तो उनमें सबसे अधिक योगदान गायक अल्ताफ राजा का रहा है। संगीत की दुनिया में सैड सॉन्ग के दम पर ही अल्ताफ राजा (Altaf Raja) ने अपनी खास पहचान बनाई है।

    इसी आधार पर आज हम आपको अल्ताफ राजा द्वारा गाए गए सदी के सबसे बेहतरीन सैड गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 26 सालों से आशिकों के दिल का दर्द बयां कर रहा है। आइए जानते हैं कि सिंगर अल्ताफ राजा का वह गाना कौन सा है। 

    अल्ताफ राजा का सबसे यादगार सैड सॉन्ग

    सिनेमा जगत में अल्ताफ राजा ने अपनी पहचान शानदार गानों के दम पर ही बनाई है। वह उन चुनिंदा गायकों में से एक हैं, जिन्होंने सोलो म्यूजिक एल्बम के दम पर ही लोकप्रियता हासिल की। अल्ताफ के जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रहा है, वह उन्होंने साल 2000 में उनकी सबसे चर्चित म्यूजिक एल्बम रही- दिल के टुकड़े हजार हुए से था और उसके बोल हैं- जब से दूर लगे हो रहने...(Jab Se Door Lage Ho Rehne)।

    यह भी पढ़ें- 26 सालों से दिल टूटे आशिकों का दर्द बयां कर रहा है Altaf Raja का सॉन्ग, सुनते ही याद आ जाएगी एक्स गर्लफ्रेंड

    Jab Se Door Lage Ho Rehne song (1)

    दो दशक के समय अंतराल के बाद अल्ताफ राजा का ये गाना आज भी नंबर-1 सैड सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। इस गीत में अल्ताफ ने अपनी मधुर भरी आवाज से जो दर्द भरा है, उसके बारे में जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। अगर बात सिर्फ अल्ताफ राजा के सबसे बेहतरीन सैड सॉन्ग्स की जाए तो उसमें भी जब से दूर लगे हो रहने... का नाम पहले स्थान पर काबिज होगा। 

    खबरें और भी

    Jab Se Door Lage Ho Rehne song

    अल्ताफ राजा के इस सैड सॉन्ग के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यूट्यूब पर इसे 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज वीडियो वर्जन में मिले हैं, जबकि लिरिक्स वर्जन में ये संख्या 72 मिलियन से ज्यादा की है, जो ये बताने के लिए काफी है कि अल्ताफ का ये गाना काफी कल्ट है।

    भूमिका और करण पर फिल्माया गया गीत

    उस दौर में बड़े-बड़े फिल्मी सितारे म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बनना पसंद करते थे। अल्ताफ राजा के जब से दूर लगे हो रहने... गाने को बी टाउन एक्ट्रेस भूमिका चावला और टीवी एक्टर करणवीर सिंह बोहरा पर फिल्माया गया था।  

    यह भी पढ़ें- 12 महीनों के नाम से बना था Altaf Raja का दर्द भरा गीत, 28 साल पुराना सॉन्ग आज भी है कल्ट