Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Muchhal की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे जैकी श्रॉफ, दुल्हन संग एक्टर ने भी लगवाई मेहंदी

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:36 AM (IST)

    Palak Muchhal Mehndi Ceremony बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं 4 नवंबर को उनकी मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेर ...और पढ़ें

    Palak Muchhal, Jackie Shroff, Mithun, Mehandi Ceremony
    Palak Muchhal, Jackie Shroff, Mithun, Mehandi Ceremony

    नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Muchhal Mehndi Ceremony: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों शादी फंक्शन की शुरुआत हो चुकी हैं। सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं 4 नवंबर को उनकी मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का आगाज हुआ।

    पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी

    सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान पलक का ग्लैमरस अवतार छा गया। मेहंदी पर पलक ने टील ग्रीन कलर का लंहगा पहना था। इस लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसपर सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ। सोशल मीडिया पर सिंगर की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    photo/ Instagram

    जैकी श्रॉफ ने भी लगवाई मेहंदी

    पलक की शादी की रस्मों में एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए थे। इस दौरान जग्गू दादा ने अपने हाथ पर मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने पलक संग कई तस्वीरे भी क्लिक करवाई। इस दौरान जैकी व्हाइट कुर्ते पजामे और पिंक कलर की जैकेट में नजर आए।

    photo/ Instagram

    6 नवंबर को लेंगी सात फेरे

    बता दें पलक जाने माने सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग सात फेरे लेने वाली है। दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों को फेम आशिकी 2 के गाने से मिला है। इसके बाद दोनों की जुगलबंदी कई सॉन्ग में देखने को मिली है। पलक और मिथुन एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो समेत कई हिट फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। पलक मुच्छल की शादी इंदौर में हो रही हैं। मुंबई में वह एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    photo/ Instagram 

    यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 10: रुबीना दिलैक ने 31 किलो का लहंगा पहन कीलों पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो