Madhuri Dixit के साथ रोमांस करते समय नर्वस हो जाते थे जग्गू दादा, बोले- 'उनकी आंखों में देखना...'
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शामिल हुए। जैकी श्रॉफ ने माधुरी के साथ काम करने की पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंन ...और पढ़ें
-1771755283018_m.webp)
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली अभिनेता माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और जैकी श्रॉफ हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन का हिस्सा बनें। दोनों ने शो में शिरकत कर माहौल ही बदल दिया जहां चारों ओर हंसी के ठहाके लग रहे थे। होस्ट कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने की प्यारी यादें साझा कीं। जैकी ने माधुरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें मासूम और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बताया।
काम छोड़कर माधुरी को निहारने लगे थे जैकी
जैकी ने यह भी बताया कि माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करने में उन्हें बहुत ही ज्यादा शर्म आती थी। माधुरी दीक्षित ने कर्मा की शूटिंग दौरान के किस्से को याद किया जब अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ कोने में बैठकर उनकी परफॉर्मेंस देख रहे थे।
-1771755637765.jpg)
यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit की ऑन स्क्रीन बहू ने ओटीटी पर उड़ाया गर्दा, वेब सीरीज में दिया 1 मिनट का बोल्ड सीन
फिल्म कर्मा के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
माधुरी ने कहा,“मेरी उनसे पहली मुलाकात 'कर्मा' के सेट पर हुई थी। मैं फिल्म में एक छोटा सा गाना कर रही थी। वहां जगगु दादा और अनिल जी थे, और दोनों एक कोने से मुझे देख रहे थे। उस समय मैं काफी नई थी, इसलिए बहुत घबराई हुई थी। फिल्म में मेरा सिर्फ एक छोटा सा रोल था, जो कि एक गाना था।
इस पर कपिल शर्मा जैकी श्रॉफ से पूछते हैं कि अपनी रिहर्सल छोड़कर वो माधुरी का डांस क्यों देखने लग गए। इस पर जैकी बोले,"कभी-कभी आपको खुद को भूल जाना पड़ता है। माधुरी ने मेरे साथ हर तरह की भूमिका निभाई है और मुझे खुशी होती है। उन्होंने मेरी पत्नी, मेरी प्रेमिका और 'संगीत' में मेरी सास की भूमिका भी निभाई है।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
जैकी श्रॉफ ने बताई अपने मन की बात
कपिल शर्मा माधुरी दीक्षित से पूछते हैं कि क्या आपको किसी एक्टर के साथ पर्दे पर रोमांस करते समय कभी घबराहट महसूस हुई है। जैकी श्रॉफ तुरंत बोलते हैं कि वो उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा, “माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करते समय मुझे शर्म आती थी। मुझे इसकी आदत नहीं थी। फिल्म असल जिंदगी पर आधारित होती है; कुछ भावनाएं निजी होती हैं; वे दिल में बसती हैं। आप उन्हें पर्दे पर कैसे दिखा सकते हैं? जब वह बोलती हैं, तो उनकी आंखों में देखकर बात करना या गाना बहुत मुश्किल होता है।”
माधुरी और जैकी श्रॉफ ने राम लखन, परिंदा, खलनायक, 100 डेज, देवदास और टोटल धमाल जैसी फिल्मों में काम किया है।