Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Singh के फोटोग्राफर बने जैकी भगनानी, शादी के 3 महीने बाद हनीमून पर पहुंचा कपल

    Updated: Tue, 21 May 2024 03:49 PM (IST)

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों हनीमून पर हैं। इस कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था जिसके बाद साल ...और पढ़ें

    Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani (Photo Instagram)
    Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani (Photo Instagram)

    HighLights

    1. रकुल और जैकी मना रहे हैं हनीमून
    2. फिजी आईलैंड से रकुल ने शेयर की तस्वीरें
    3. ब्लू एंड व्हाइट बिकिनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने इसी साल फरवरी में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के फंक्शन तीन दिन तक गोवा में चले थे, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं अब शादी के 3 महीने बाद ये कपल हनीमून पर निकला है, जिसकी एक झलक रकुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    फिजी पहुंचा ये कपल

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अपना वेकेशन मनाने के लिए बेहद खूबसूरत जगह फिजी पहुंचे हैं। इस कपल ने थाईलैंड और मालदीव जैसी पॉपुलर जगहों को छोड़कर शांत आईलैंड फिजी को अपना हनीमून डेस्टिनेशन चुना है।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद Rakul Preet और जैकी भगनानी ने गोल्डन टेम्पल में टेका मत्था, न्यूली मैरिड कपल की फोटोज आईं सामने

    बिकिनी में नजर आईं रकुल

    रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पति जैकी भगनानी ने क्लिक किया है। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने  लिखा, 'जहां आसमान आत्मा से मिलता है। जब जैकी भगनानी सबसे बेहतरीन फोटोग्राफर बन जाते हैं। 

    जैकी और रकुल प्रीत का वर्कफ्रंट 

    जैकी भगनानी ने अपनी शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन हीरो के तौर पर वह इंडस्ट्री में नहीं चल पाए। इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत बतौर प्रोड्यूसर शुरू की। अब उन्होंने सरबजीत, दिल जंगली, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बेल बॉटम, कठपुतली और बडे मियां छोटे मियां को प्रोड्यूस किया है।

    खबरें और भी

    तो वहीं, रकुल प्रीत ने साउथ फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था। आखिरी बार अजय देवगन के साथ फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था। इसके बाद साउथ फिल्म आई लव यूं में भी देखा गया था। जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं अब जल्द अजय देवगन के साथ दे दे प्यार 2  में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani सेलिब्रेट कर रहे वन मंथ एनिवर्सरी, एक्ट्रेस ने शेयर की शादी अनदेखी तस्वीर