यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jacqueline Fernandez को सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट किया प्राइवेट यॉट, वायनाड पीड़ितों को दान किए करोड़ों
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के 39वें जन्मदिन पर जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekha ...और पढ़ें

HighLights
- जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर सुकेश ने भेजा लव लेटर
- सुकेश ने जेल से जैकलीन के बर्थडे को बनाया दिया स्पेशल
- प्राइवेट यॉट संग जैकलीन के फैंस को भी मिला सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैकलीन फर्नांडिस काफी समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की साथ में फोटोज भी वायरल हुई थी। सुकेश भले ही आज जेल में बंद हैं, लेकिन वह अक्सर जैकलीन के लिए लव लेटर भेजता रहता है। इसी साल मार्च में उसने महिला दिवस पर एक्ट्रेस को स्पेशल फील कराया था, अब उसने जैकलीन के बर्थडे पर एक लव लेटर भेजा है।
आज (11 अगस्त) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) 39 साल की हो गई हैं। कुछ समय पहले सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस से वादा किया था कि वह लेडी जैकलीन के नाम से उन्हें एक प्राइवेट यॉट गिफ्ट करेगा।
जैकलीन के लिए सुकेश ने लिखा लव लेटर
सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की मंडोली जेल से जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक नया लव लेटर लिखा है जिसमें उसने एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है। सुकेश ने लिखा, "लव यू माय जान। बेबी जैसा मैं हमेशा कहता हूं कि लोग हर साल बड़े होते हैं, लेकिन आप हर दिन जवान हो रहे हो, हर साल पहले से ज्यादा खूबसूरत हो रहे है। बेबी, यह मेरा साल का फेवरेट सेलिब्रेशन होता है। मैं आपको सेलिब्रेट करना का इंतजार कर रहा हूं। हम एक साथ जश्न मनाए बिना इस सेलिब्रेशन का एक और साल मनाएंगे, हालांकि हमारे विचार और हमारी आत्माएं जुड़ी हुई हैं, चाहे हम एक-दूसरे से कितने भी दूर हों।"
यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez को फिर मिला Sukesh Chandrashekhar का लव लेटर, वैलेंटाइन डे का दिया खास गिफ्ट
जैकलीन के लिए सुकेश ने दान किए करोड़ों रुपये
सोशल वर्क में इंट्रेस्ट रखने वाली जैकलीन के लिए सुकेश ने वायनाड पीड़ितों को 15 करोड़ रुपये दान किए हैं। सुकेश ने यह भी बताया है कि उसने जैकलीन को वही यॉट किया है, जो उन्होंने 2021 में फाइनल किया था। सुकेश ने लिखा, "आपके साथ नौकायन करने का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही मैं वादा करता हूं कि कोई भी इसे मुझसे नहीं छीन सकता क्योंकि यह सब टैक्स चुकाया गया है और पूरी तरह से लीगल है।"
उसने जैकलीन के उन 100 फैंस को आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) गिफ्ट किया है, जिन्होंने उनका गाना यिमी यिमी (Yimmy Yimmy) को हिट बनाया है। उसने जैकलीन को अपनी रोशनी बताया है।
यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीस की बढ़ी मुसीबत, ED ने भेजा समन