यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jacqueline Fernandez ने लेपर्ड प्रिंटेड ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रोल ने पूछा- लीक हुई खबर सही है क्या
Jacqueline Fernandez Bold Video जैकलीनफर्नांडिस ने एक बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez Bold Video: जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें लेपर्ड प्रिंटेड ड्रेस पहनकर बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वह बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। वह फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है।
जैकलीन फर्नांडिस की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है
जैकलीन फर्नांडिस की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 6 घंटे में पौने चार लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर तीन हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर गॉर्जियस, अमेजिंग, ब्यूटीफुल, वाओ जैसे कमेंट किए हैं। वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। हालांकि, कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की Priyanka Chahar Choudhary की हॉट फोटोज पर फैंस का आया दिल, लिखा- हीरोइन मटेरियल
सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में छापा पड़ने के बाद रोते हुए नजर आए
दरअसल आज एक खबर आई है कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में छापा पड़ने के बाद रोते हुए नजर आए है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर जैकलीन फर्नांडिस को भी ट्रोल किया गया है। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'न्यूज लीक हुई है जो आज वो ट्रू है या रॉन्ग।'
जैकलीन फर्नांडिस में गाने कुड़िए नी तेरे पर वीडियो बनाया है
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है। उन पर विदेश जाने पर भी रोक लगी हुई है। इस बीच जैकलीन फर्नांडिस में फिल्म सेल्फी फिल्म के गाने कुड़िए नी तेरे पर वीडियो बनाया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। जैकलीन फर्नांडिस कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इसके पहले उन्होंने फिल्म सर्कस में काम किया था। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका थी। रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसमें और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी।