विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार करोड़ में शादी में ठुमके लगाने को तैयार हुईं जैकलीन

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 29 Apr 2015 10:37 AM (IST)

बॉलीवुड हीरो-हीरोइनों को लाइव परफॉर्म करते देखने का एक अलग ही अनुभव होता है। इसके लिए लोग करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। सूत्रों पर यकीन किया जाए तो बॉलीवुड की एक एक्‍ट्रेस को शादी के फंक्‍शन में परफॉर्म करने के लिए 4 करोड़ रुपये

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड हीरो-हीरोइनों को लाइव परफॉर्म करते देखने का एक अलग ही अनुभव होता है। इसके लिए लोग करोड़ों रुपये खर्च करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। सूत्रों पर यकीन किया जाए तो बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस को शादी के फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 4 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देखिए 'xxx' में सेक्स का तड़का लगाने आ रही हैं ये तीन नई हीरोइनें

बताया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस को लंदन में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए चार करोड़ रुपए मिले हैं।
यदि सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो यह लंदन में होने वाली एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग का मामला है। इसमें जैकलीन को परफॉर्म करने के लिए चार करोड़ रुपए मिलने की बात सामने आई हैं।

सूत्र ने कहा, 'एक सिंधी बिजनेसमैन ने अपने बेटे की शादी को शाही अंदाज में किए जाने की तैयारी की है। यह मई में होना है। उन्होंने कुछ एक्ट्रेसेस से परफॉर्म करने के लिए बातचीत की थी। जैकलीन ने इस प्रस्ताव के लिए हामी भर दी है। वे यहां पर अपनी फिल्मों के गानों के साथ ही कुछ चर्चित पॉपुलर नंबर्स पर भी परफॉर्म करेंगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकन टीवी स्टार क्रिस को न्यूड वीडियो पर किया ब्लैकमेल

जैकलीन वहां पर दो दिन तक रुकेंगी। इस दौरान बिजनेस फैमेली ही उनके ठहरने और ट्रेवल का खर्चा उठाएगी। सूत्र ने बताया, 'जैकलीन इस इवेंट में शामिल होने के लिए अपनी डेट्स को फिर से मैनेज कर रही हैं। इस परफॉर्मेंस के लिए उनको चार करोड़ रुपए मिलेंगे।

जैकलीन लंदन में होने वाली शादी में परफॉर्म करने से पहले वरुण धवन के साथ फिल्म 'ढिशूम' की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके बाद वे श्रीलंकन फिल्म पर भी काम शुरू करेंगी।

अमर सिंह की पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें