Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jacqueline Fernandez ने कभी नोरा फतेही को कटरीना कैफ से अच्छा बेली डांसर बताया था, अब कोर्ट में चल रहा है केस

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 02:24 PM (IST)

    Jacqueline Fernandez On Nora Fatehi जैकलिन फर्नांडिज और नोरा फतेही में कोर्ट में केस चल रहा है। इस बीच झलक दिखला जा 9 के सेट पर दोनों एक-दूसरे की खास ...और पढ़ें

    Jacqueline Fernandez On Nora Fatehi: जैकलिन फर्नांडिज फिल्म एक्ट्रेस है।
    Jacqueline Fernandez On Nora Fatehi: जैकलिन फर्नांडिज फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez On Nora Fatehi: जैकलिन फर्नांडिज और नोरा फतेही कभी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। झलक दिखला जा सीजन में जैकलिन फर्नांडिज की उन्होंने सराहना भी की थी। अब नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिज पर मानहानि का दावा ठोक दिया है। 2016 में नोरा फतेही शोबिज में शुरु कर रही थी। वह झलक दिखला जा के नौवें सीजन में भी नजर आई थी। जैकलिन उस समय इस शो को जज कर रही थी। उन्होंने नोरा फतेही के डांसिंग स्लिक्स की सराहना भी की थी। 

    नोरा फतेही झलक दिखला जा 9 में प्रतियोगी थी

    नोरा फतेही झलक दिखला जा 9 में प्रतियोगी थी। उन्होंने शो से काफी लोकप्रियता पाई। ऑडिशन के दौरान नोरा ने जैकलिन फर्नांडिस को काफी प्रभावित किया। नोरा फतेही का डांस देखने के बाद उन्होंने कहा था, 'हे भगवान, आप बहुत हॉट हो। आपकी परफॉर्मेंस बहुत ही हॉट है, हॉट से भी ज्यादा है। आप बहुत अच्छी परफॉर्मर है। आप बहुत मेहनती हो और यह दिखता है। आप बहुत दूर तक जाओगे। आपके काम को लेकर मैं उत्सुक हूं।' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नोरा फतेही ने कहा था, 'यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि आपने मेरे लिए इन शब्दों का प्रयोग किया है।

    यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्रांड को प्रमोट करना दीपिका पादुकोण को पड़ा भारी, जमकर हो रही हैं ट्रोल

    जैकलिन फर्नांडिज ने नोरा फतेही को कटरीना कैफ से अच्छा बेली डांसर बताया था

    इस शो के दौरान नोरा फतेही और जैकलिन फर्नांडिज की दोस्ती बढ़ती गई। एक परफॉर्मेंस में नोरा फतेही ने माशाल्लाह गाने पर बेली डांस किया था। गौरतलब है कि फिल्म में इस गाने पर कटरीना कैफ ने डांस किया था। तब जैकलिन फर्नांडिज ने नोरा फतेही को कटरीना कैफ से अच्छा बेली डांसर बताया था। इस अवसर पर नोरा फतेही ने शरमाकर अपना चेहरा ढक लिया था। इसके बाद जैकलिन ने नोरा फतेही को गले लगा लिया था। नोरा यह शो नहीं जीत पाई लेकिन उन्हें इस शो से बहुत अधिक लोकप्रियता मिली थी।

    यह भी पढ़ें: Avatar: The Way Of Water में सवा 7 मिनट तक सांस रोककर केट विंसलेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, टॉम क्रूज को छोड़ा पीछे

    सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग मामले में दोनों का नाम आया था

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग मामले में दोनों का नाम आया था। ईडी ने दोनों को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था। नोरा फतेही ने हाल ही में जैकलिन फर्नांडिज पर केस में जबरन नाम लेने के कारण मानहानि का दावा किया है। वहीं जैकलिन फर्नांडिज के वकील ने इन आरोपों का खंडन किया है।

    खबरें और भी