Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अचानक बिगड़ी Jacqueline Fernandez की मां की तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुईं एडमिट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 24 Mar 2025 03:09 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) की मां को लेकर हैरान करने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया ह ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती हुईं जैकलीन फर्नांडीस की मां (Photo Credit- X)
    अस्पताल में भर्ती हुईं जैकलीन फर्नांडीस की मां (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. अस्पताल में भर्ती हुईं जैकलीन फर्नांडीस की मां
    2. लीलावती हॉस्पिटल पहुंचा एक्ट्रेस का परिवार
    3. फतेह मूवी में नजर आईं थीं जैकलीन फर्नांडीस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैकलीन फर्नांडीस की मां किम फर्नांडीस (Kim Fernandez) इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। एक्ट्रेस की मां को किन कारणों से अस्पताल ले जाया गया इस पर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मां की सेहत की जानकारी मिलते ही जैकलीन तुरंत घर वापस आ गईं और अपनी मां के पास पहुंच गई हैं। अभी तक एक्ट्रेस की तरफ कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    फैंस ने की मां के ठीक होने की कामना

    सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी की पोस्ट के बाद ये खबर सुर्खियों में आई थी। एक्ट्रेस को लेकर आई इस खबर के बाद फैंस उनकी मां की सलामती की दूआ मांग रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान करे कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें।’ इस तरह फैंस एक्ट्रेस की मां के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Kunal Kamra Controversy: बंद होगा मुंबई का हैबीटैट स्टूडियो! कुणाल कामरा विवाद के बाद मालिक ने लिया बड़ा फैसला

    2022 में भी स्ट्रोक के कारण हुईं थीं एडमिट

    ये पहली बार नहीं जब एक्ट्रेस की मां को लेकर ऐसी खबर सामने आई हो। साल 2022 में भी जैकलीन की मां किम को स्ट्रोक हुआ था और उन्हें इलाज के लिए बहरीन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैकलीन ने फिलहाल प्रोफेशनल तौर पर अपने सभी काम को होल्ड पर रख दिया है। अब वो अपनी मां के ठीक होने तक उनके पास रहने वाली हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    जैकलीन फर्नांडीस का वर्क फ्रंट

    वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन को आखिरी फिल्म 'फतेह' में देखा गया था, जिसमें वह सोनू सूद के साथ नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस खास  कमाई नहीं कर पाई थी मगर इसकी कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल पिक्चर की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। जैकलीन 'हाउसफुल 5' में भी दिखाई देने वाली हैं खास बात है कि इन दोनों ही फिल्मों में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रसे फिल्म के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Jaat Trailer: सिनेमाघरों में धाक जमाएगा 'जाट'! Sunny Deol की एक्शन थ्रिलर का धांसू ट्रेलर आउट