Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jacqueline Fernandez की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी एलावादी ने सुकेश चंद्रशेखर से लिए थे तीन करोड़ रुपये, इस तरह किए खर्च

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM (IST)

    Jacqueline Fernandez Case जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी एलावादी को सुकेश चंद्रशेखर से तीन करोड़ रुपये दिए थे ताकि वह इन पैसों से एक्ट्रेस के ...और पढ़ें

    Jacqueline Fernandez Case: जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिश लेपाक्षी एलावादी से पूछताछ की जा रही हैl
    Jacqueline Fernandez Case: जैकलीन फर्नांडिज की स्टाइलिश लेपाक्षी एलावादी से पूछताछ की जा रही हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Jacqueline Fernandez Case: जैकलीन फर्नांडिज को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-अभियुक्त बनाया गया हैl अब उनकी स्टाइलिश लेपाक्षी एलावादी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से 3 करोड़ रुपये लिए हैंl इसके पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट जैकलीन फर्नांडिज से कड़ी पूछताछ कर चुका हैl

    यह भी पढ़ें: Ryan Grantham मां को सिर में गोली मारने के बाद कनाडा के पीएम का करना चाहता था मर्डर, मिली उम्रकैद की सजा

    जैकलीन फर्नांडिज का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा हुआ है

    जैकलीन फर्नांडिज की मुश्किलें इसके चलते बढ़ी हुई हैंl उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा हुआ हैl अब उनकी स्टाइलिस्ट लेपाक्षी एलावादी से दिल्ली में पूछताछ की जा रही हैl इस अवसर पर उन्होंने प्रश्नों का उत्तर देते हुए खुलासा किया कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से 3 करोड़ रुपये मिले हैंl हाल ही में जैकलीन फर्नांडिज से दिल्ली पुलिस की इकोनामिक ऑफेंस विंग ने भी पूछताछ की हैl वहीं, नोरा फतेही और निक्की अंबोली से भी मामले में पूछताछ की गई हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

    यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की इकोनामिक ऑफेंस विंग कर रही है पूछताछ

    लेपाक्षी एलावादी को सुकेश चंद्रशेखर ने तीन करोड़ रुपये दिए थे

    लेपाक्षी एलावादी ने अपने वक्तव्य में कई खुलासे किए हैंl उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले वर्ष उनसे संपर्क किया था और एक्ट्रेस के ब्रांड और स्टाइल के बारे में पूछताछ की थीl इसके बाद सुकेश ने उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए थे और एक्ट्रेस को पसंदीदा कपड़े खरीद कर देने के लिए भी कहा थाl लेपाक्षी ने भी कहा कि सारा का सारा पैसा जैकलीन फर्नांडिज को उपहार देने में खर्च किया गया हैl इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही जैकलिन को सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी का पता चला, उन्होंने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिये हैl जैकलीन फर्नांडिज और सुकेश चंद्रशेखर की कई इंटीमेट तस्वीरें भी लीक हुई हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

    सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से धन उगाही का रैकेट चला रहा था

    सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल से अपना धन उगाही का रैकेट चला रहा थाl जैकलीन फर्नांडिज को पिछली बार किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांता रोणा में देखा गया थाl जैकलीन फर्नांडिज की मुश्किलें बढ़ी हुई हैl उन्हें हाल ही में सशर्त विदेश जाने की अनुमति मिली थीl

    View this post on Instagram

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

    खबरें और भी