Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jacqueline Fernandez ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 10:26 AM (IST)

    Jacqueline Fernandez Vaishno Devi Mandir एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) बुधवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जन्मू पहुंची है। सोशल ...और पढ़ें

    Jacqueline Fernandez, Maa Vaishno Devi, Jacqueline Photo
    Jacqueline Fernandez, Maa Vaishno Devi, Jacqueline Photo

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jacqueline Fernandez Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) पिछले काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2021 एक्ट्रेस के लिए कुछ खास नहीं रहा। बीते साल एक्ट्रेस ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से चर्चा में  रही।  वहीं अब एक्ट्रेस मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जन्मू पहुंची है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

    जैकलीन ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

    बुधवार को जैकलीन ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने दरबार में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जैक व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज में नजर आ रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका लगा नजर आ रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में जैकलीन कुछ लोगों के साथ सेल्फी के लिए पोज भी देती नजर आ रही हैं।

    अपने सफर को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात

    एक्ट्रेस ने अपने इस सफर के बारे में भी बात की और बताया कि उनका यह सफर बेहद ही शानदार रहा और सबकुछ बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा। जैकलीन ने बताया कि वहां वो दूसरी बार गईं, उनका यहां का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा और माता वैष्णो देवी के दरबार में आती रहेंगी।

    जैकलीन से पहले इन सितारों ने भी किए मां के दर्शन

    आपको बता दें, बॉलीवुड के कई फेमस सितारे हैं जो मां के बहुत बड़े भक्त हैं। जैकलीन से पहले बीते साल शाह रुख खान ने भी मां के दर्न किए थे। कंगना रनौत अपने बर्थ डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं साल 2021 में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर भी माता के दर्शन करने पहुंचे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा भी मां वैष्णो देवी के भव्य मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2021 में माता के दरबार में मत्था टेका था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Romeo And Juliet के चाइल्ड एक्टर्स ने 55 साल बाद डायरेक्टर पर लगाया धोखे से न्यूड सीन शूट करने का आरोप

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh khan Monthly Income: महीने में इतना कमाते हैं शाह रुख खान! पहली बार 'पठान' ने ट्विटर पर किया खुलासा