विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलीन ने रेस 3 के लिए क्या ये काम और उफ़ तक भी नहीं की

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 28 May 2018 05:35 PM (IST)

रेस 3 सलमान खान और जैकलीन फ़र्नान्डिस की दूसरी फिल्म है, जो ईद पर रिलीज़ होगी। इससे पहले किक भी इसी मौके पर रिलीज हुई थी।

जैकलीन ने रेस 3 के लिए क्या ये काम और उफ़ तक भी नहीं की
जैकलीन ने रेस 3 के लिए क्या ये काम और उफ़ तक भी नहीं की

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान की फिल्म रेस 3 का गाना ‘हीरिये’ रिलीज हो चुका है और दर्शकों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के गाने की मेकिंग का एक वीडियो जारी किया है।

गौरतलब है कि इस गाने की मेकिंग के दौरान जैकलीन फ़र्नान्डिस पोल डांस सेशन में चोटिल हो गई थीं। ऐसे में मेकर्स को लगा था कि जैकलीन इसके बाद रेस्ट लेंगी लेकिन उन्होंने बिना शिकायत के सेशन जारी रखा। इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। वह फिल्म के निर्देशक भी हैं। वह कहते हैं कि हीरिये एक पेप्पी नंबर है और यह टिपिकल सलमान खान के फिल्मी गीतों में से एक है। इस गाने में जिस तरह के स्टेप्स सलमान ने फिल्माए हैं वह शानदार हैं। जैकलीन के बारे में बात करते हुए रेमो कहते हैं कि जैकलीन ने इस गाने में शानदार पोल डांस किया है और दोनों की ही केमेस्ट्री फिल्म में नजर आ रही है। खासतौर से रेमो जैकलीन की इस बात की तारीफ़ करते नहीं थक रहे, कि चोट के बावजूद उन्होंने ये कठिन डांस परफॉर्म किया है।

रेस 3 सलमान खान और जैकलीन फ़र्नान्डिस की दूसरी फिल्म है, जो ईद पर रिलीज़ होगी। इससे पहले किक भी इसी मौके पर रिलीज हुई थी। जैकलीन और सलमान की इस फिल्म में बॉबी देओल भी अहम् किरदार में हैं। सलमान ने जैकलीन की तारीफ़ करते हुए कह दिया है कि वर्तमान दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में जैकलीन भी शामिल हो चुकी हैं। रेस 3 को 3 डी में रिलीज़ किया जाएगा, जो देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है। रेस सीरीज़ को इससे पहले अब्बास मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाये थे। पहली रेस 2008 में आई थी l पहले भाग में सैफ़ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थेl दूसरी रेस 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस ने जगह बनाई।रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म का निर्देशक रेमो डिसूज़ा ने किया है। फिल्म में कई बड़े एक्शन स्टंट रखे गए हैं। सलमान खान ने अपनी टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म रेस 3 की रिलीज़ के बाद सलमान टीवी शो दस का दम शूट करेंगे और उसके बाद दबंग 3 शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय भी होंगी। साल के अंत में सलमान को अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करनी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी होंगी।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन के बेटे युग फिटनेस का वीडियो वायरल, देखकर हैरान होंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।