Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jailer के गाने 'हुकुम' का टीजर रिलीज, रजनीकांत के धमाकेदार एक्शन से फैंस में खुशी की लहर, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 09:52 PM (IST)

    Jailer Hukum Song Teaser रजनीकांत की फिल्म जेलर के गाने हुकुम का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री हो रही है। फिल्म में उनके ...और पढ़ें

    Jailer Hukum Song Teaser, Jailer Film News
    Jailer Hukum Song Teaser, Jailer Film News

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jailer Hukum Song Teaser: रजनीकांत की आगामी फिल्म जेलर के नये गाने 'हुकुम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें रजनीकांत अपने अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, वह शानदार एक्शन करते भी दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    रजनीकांत की फिल्म जेलर कब रिलीज हो रही है?

    गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की डेट नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन तेज किया जा रहा है। हाल ही में, उनकी फिल्म जेलर का गाना 'कावाला' रिलीज किया गया था। अब नये गाने 'हुकुम' का टीजर जारी किया गया है जो कि जल्द रिलीज होने वाला है।

    हुकुम गाने को किसने बनाया है?

    वीडियो में रजनीकांत को जेल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास गन और रिवाल्वर रखी नजर आ रही है। इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

    "हुकुम का टीजर जारी कर दिया गया है। रजनीकांत के धमाके भी के लिए तैयार हो जाइए।"

    फिल्म जेलर में रजनीकांत की भूमिका क्या है?

    इसके पहले, इस फिल्म का ट्रेलर मई में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को केरल और हैदराबाद में शूट किया गया है। यह एक कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है। इसमें रजनीकांत जेलर की भूमिका में है। फिल्म के अधिकतर तीन जेल में शूट किए गए हैं।

    कवाला गाने को लेकर क्या विवाद हो गया था?

    हाल ही में, कवाला गाने को लेकर विवाद हो गया था। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि अनिरुद्ध रविचंदर में एमजी रामाचंद्रन की फिल्म के गाने की धुन ली है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया और जैकी श्रॉफ की अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। रजनीकांत और तमन्ना भाटिया पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे है। तमन्ना भाटिया इन दिनों विजय वर्मा को डेट कर रही है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

    खबरें और भी