विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jailer: पुराना है रजनीकांत और हीरोइन के एज गैप का सिलसिला, पहले भी कई बार कर चुके है छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 09 Aug 2023 01:21 PM (IST)

Jailer दिग्गज अभिनेता रजनीकांत आज किसी परिचय के मौहताज नहीं है। 72 वर्षीय एक्टर ने अपने काम से फैंस के ...और पढ़ें

Superstar Rajnikanth new movie Jailer. Photo- Screenshot
Superstar Rajnikanth new movie Jailer. Photo- Screenshot

नई दिल्ली,जेएनएन। Jailer: तमन्ना भाटिया फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में तमन्ना से फिल्म में उनके को-स्टार और उनके बीच के एज गैप पर सवाल किया गया। दरअसल, फिल्म में 33 साल की तमन्ना ने 72 साल के रजनीकांत के साथ काम किया है। दोनों के बीच 39 साल का ऐज गैप है। इससे पहले भी रजनीकांत 20 से लेकर 40 साल तक छोटी एक्ट्रैस के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुके है।

रजनीकांत को थलाइवा कहा जाता है और वह बतौर हीरो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। यकीनन रजनीकांत उन एक्टर्स में से एक हैं जो पर्दे पर अपनी उम्र से काफी छोटा किरदार निभाते रहे हैं। हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स ऐसा करते भी हैं, लेकिन 72 साल की उम्र में अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस तो सिर्फ रजनीकांत ही कर सकते हैं।

कबाली 

रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' में राधिका आप्टे रजनीकांत की पत्नी बनी थीं। उस वक्त रजनीकांत 66 साल के थे और उनके साथ 30 साल की राधिका आप्टे को पेयर किया गया था। हालांकि, राधिका का रोल काफी ज्यादा नहीं था, लेकिन फिर भी फिल्म में रजनीकांत के साथ राधिका अच्छी लग रही थी।

लिंगा

रजनीकांत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘लिंगा’ में काम किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत को रोमांटिक रोल में देखा गया था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रजनीकांत का एज गैप काफी ज्यादा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों से इस फिल्म को काफी प्यार मिला था।

कोचाडियान

रजनीकांत की एनिमेटेड फिल्म कोचाडियान’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण ने काम किया था। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत ने दीपिका पादुकोण के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया था। उस वक्त दोनो में करीब 35 साल को एज गैप था।

काला

रजनीकांत की फिल्म काला काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत और हुमा कुरैशी रोमांटिक रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान एक्टर 68 साल के थे, तो वहीं एक्ट्रेस 32 साल की थी।

शिवाजी द बॉस

2007 में आई फिल्म 'शिवाजी द बॉस' में रजनीकांत ने एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ काम किया था। रजनीकांत की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। रजनीकांत जब फिल्म में नजर आए थे तब वो 57 साल के थे, वहीं श्रिया सरन 27 साल की थी।

रोबोट

साल 2010 में आई फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय को लिया गया था। इस फिल्म में बहुत से ऐसे सीन्स थे जिसमें ऐश्वर्या राय और रजनीकांत को साथ में रोमांस करते देखा गया था। ऐश्वर्या राय सुपरस्टार रजनीकांत से उम्र में 23 साल छोटी है। रजनीकांत की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

बाबा

रजनीकांत की फिल्म बाबा काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान मनीषा कोईराला 30 साल की थी, तो वहीं एक्टर 50 साल की उम्र पार कर चुके थे।