Jan Nayagan को लेकर थलापति विजय पर आई एक और मुसीबत, OTT प्लेटफॉर्म कैंसिल कर देगा 120 करोड़ की डील?
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण रिलीज में देरी हो रही है। अब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म की 120 करोड़ रुपये की ड ...और पढ़ें

थलपति विजय की फिल्म पर ओटीटी डील रद्द होने का खतरा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायगन' सेंसर बोर्ड की तरफ से क्लीयरेंस न मिलने के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कानूनी विवादों और सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई। अभी तक 'जन नायगन' की नई रिलीज डेट फाइनल भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही अब मेकर्स को एक और भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
'जन नायगन' के डिले होने पर OTT प्लेटफॉर्म ने कैंसिल की डील?
'थंथी टीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चल रहे विवादों के बीच इसके ओटीटी राइट्स का सौदा भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले इसके डिजिटल राइट्स के लिए 120 करोड़ रुपये की डील की थी। लेकिन अब 'जन नायगन' की रिलीज को लेकर कोई नई अपडेट सामने नहीं आ रही है, जिसकी वजह से फिल्म की डिजिटल रिलीज की योजना भी अनिश्चित काल के लिए टल गई है।
यह भी पढ़ें- 'ये तमिल संस्कृति पर हमला', एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी; जन नायकन को लेकर केंद्र को घेरा
'जन नायगन' को लेकर क्यों खड़ा हुआ विवाद?
सर्टिफिकेट का यह मुद्दा तब शुरू हुआ था, जब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की कमेटी ने फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ विजुअल्स को लेकर एतराज जताया था, क्योंकि उनका मानना था कि ये दृश्य हिंदू समाज और सशस्त्र बलों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं।
इन्हीं आपत्तियों के चलते मेकर्स को सीधे जवाब देने के बजाय, इस फिल्म को 'रिवाइजिंग कमेटी' को सौंप दिया गया था। इसी कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है, ताकि इसके भविष्य और कट्स को लेकर आगे की चर्चा की जा सके। रिपोर्ट्स की मानें यतो, यह फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती है, लेकिन अभी तक डेट फाइनल नहीं की गई है।