Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jana Nayagan: इस खास मौके पर सामने आएगा Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म का फर्स्ट लुक, मेकर्स ने किया खुलासा

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 06:55 PM (IST)

    तमिल सिनेमा के प्रमुख सितारों में से एक अभिनेता थलपति विजय अभिनय से संन्यास लेने वाले हैं। उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन जल्द ही रिलीज होने वाली है। अभिने ...और पढ़ें

    कब आएगी विजय की आखिरी फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कब आएगी विजय की आखिरी फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि थलपति विजय की फाइनल फिल्म जन नायकन की पहली झलक कब आएगी। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था और अब आखिरकार पता चल गया है कि विजय की मच अवेटेड फिल्म पर्दे पर कब दस्तक देगी।

    मेकर्स ने क्या लिया फैसला?

    जन नायकन का निर्देशन एच विनोथ ने किया है। शुक्रवार को निर्माताओं ने घोषणा की कि जन नायकन की पहली दहाड़ अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर 22 जून की मध्यरात्रि को जारी की जाएगी।

    Thalapathy (1)

    यह भी पढ़ें: Veera Chandrahasa OTT Release: साउथ मूवी ने चुपके से ओटीटी पर मारी एंट्री, IMDb से मिली है 8.2 की रेटिंग

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    हाल ही में जारी किए गए पहले पोस्टर में विजय को भीड़ के बीच मुट्ठी उठाए देखा जा सकता है जोकि काफी शक्तिशाली कैरेक्टर लग रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,"शेर हमेशा शेर ही रहता है और उसकी पहली दहाड़ आने वाली है।" दूसरे पोस्टर में उन्हें उत्साही भीड़ के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म पोंगल और मकर संक्रांति से ठीक पहले 9 जनवरी, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फैंस ने कमेंट सेक्शन में जाहिर की खुशी

    फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "एक आखिरी बार"। एक अन्य ने लिखा, "आपको स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता थलपति।" दूसरों लोगों ने उल्टी गिनती शुरू कर दी, स्क्रीन पर अपने पसंदीदा स्टार के बारे में पहली अपडेट में से एक को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    फिल्म 9 जनवरी, 2026 को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। जन नायकन का निर्देशन एच विनोथ ने किया है और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस फिल्म ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है क्योंकि यह तमिल सिनेमा के सबसे प्रिय और सफल सितारों में से एक विजय थलापति की आखिरी फिल्म है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Veera Chandrahasa OTT Release: साउथ मूवी ने चुपके से ओटीटी पर मारी एंट्री, IMDb से मिली है 8.2 की रेटिंग