यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janhvi Kapoor ने छोटी बहन Khushi Kapoor को दी ऐसी एडवाइस, बोलीं-''नफरत के लिए रहना तैयार''
The Archies दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने फिल्म द आर्चीज के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। इस फिल्म को लेकर खुशी के नाम क ...और पढ़ें

HighLights
- जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर को दी सलाह
- 'द आर्चीज' को फैंस ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रिया
- खुशी कपूर ने किया डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor To Khushi Kapoor: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की तरह छोटी बेटी खुशी कपूर ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर लिया है। बॉलीवुड की फेमस निर्देशक जोया अख्तर की ओटीटी मूवी 'द आर्चीज' के जरिए खुशी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा है।
मौजूदा समय में इस फिल्म को लेकर निर्माता बोनी कपूर की लाड़ली का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने उन्हें एक बड़ी सलाह दी है।
जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर को दी सलाह
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर में दो बहनों के आधार पर काफी प्यार है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटो शेयर कर ये दोनों प्यार लुटाती नजर आती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने आज तक को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे खुशी की पहली फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सवाल पूछा गया है।

इस पर जाह्नवी ने खुलकर बात करते हुए कहा है- ''हां मैंने इस फिल्म को देखा है। अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे उनका काम अच्छा लगा। जब मेरी उनसे (खुशी कपूर) बात हुई तो मैंने सिर्फ उनसे ये कहा कि अब वह हेट यानी नफरत के लिए तैयार हो जाएं, लोग आपको टारेगट करेंगे और बुरा भला कहेंगे। बुरी बातों पर हम यकीन जल्दी कर लेते हैं और सही बातों में ऐसा उल्टा होता।
मैंने अपनी बहन से कहा कि की खुद को मत खोइए, परेशान न हो आपने अच्छा काम किया, जो वास्तविकता के आधार पर था, न की बनावटी।'' इस तरह से जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर को बड़ी बहन होने के वाते बड़ी सलाह दी।
खबरें और भी
'द आर्चीज' को फैंस ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रिया
नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' में खुशी कपूर ने बैट्टी कूपर की भूमिका को अदा किया है। अपने रोल में एक्ट्रेस ने अदाकारी का शत प्रतिशत दिया है। हालांकि ओवर ऑल इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं।