Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor ने फिर पहना ब्वॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट, ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

    Updated: Thu, 02 May 2024 07:22 PM (IST)

    धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) काफी समय से शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन पर भी देखा गया ह ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya (Photo Instagram)
    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से धड़क गर्ल शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं, लेकिन कभी इस कपल ने ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया था।

    हालांकि पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी मीडिया में एक अलग अंदाज से अपने प्यार पर मुहर लगाती नजर आ रही हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। गुरुवार को एक्ट्रेस का ग्लैम लुक देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें- जिस घर में बीता Janhvi Kapoor का बचपन, अब वहां किराए पर रह सकते हैं उनके फैंस, एक्ट्रेस से मिलेगी ये खास चीज

    जाह्नवी ने फ्लॉन्ट किया ब्वॉयफ्रेंड का नाम

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) काफी समय से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मैदान की स्क्रीनिंग में पहुंचीं थी। जहां उन्होंने अपने आउटफिट के साथ शिखु  नाम का पेंडेंट पहना था, जो शिखर पहाड़िया का निकनेम है। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने शिखु नाम को फ्लॉन्ट किया। 

    हाल ही में दोनों को तिरुपति मंदिर में देखा गया था। इस कपल ने घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां पर चढ़ाई भी की थी।  

    एक्ट्रेस का लुक 

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लुक की बात करें तो ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में खूबसूरत लग रही है। इस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप कराया हुआ है। वहीं लाइट शेड की लिपस्टिक एक्ट्रेस के लुक को कंप्लीट कर रही है।  जान्हवी कपूर की अदाएं देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। जान्हवी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

    जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

    जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके अलावा जाह्नवी साउथ मूवीज 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor संग फिल्म में रोमांस फरमाते नजर आएंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, पिक्चर की कहानी आई सामने