विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Big Debus: 2018 में गदर मचाने आ रहे हैं ये 5 स्टार किड्स

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2017 08:34 AM (IST)

आने वाले स्टार किड्स में सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान पर भी सबकी नज़रें हैं। सारा का डेब्यू पक्का हो चुका है।

Upcoming Big Debus: 2018 में गदर मचाने आ रहे हैं ये 5 स्टार किड्स
Upcoming Big Debus: 2018 में गदर मचाने आ रहे हैं ये 5 स्टार किड्स

मुंबई। ख़ान तिकड़ी के स्टारडम की कहानियों के बीच स्टार किड्स की एक और जनरेशन फ़िल्मी दुनिया में आने के लिए अंगड़ाई ले रही है। इस पीढ़ी में कुछ के हाथ पहली फ़िल्म लग चुकी है, बाक़ी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। चलिए, डालते हैं ऐसे स्टार किड्स पर एक नज़र, जो आने वाले दिनों में पर्दे पर अपना हुनर दिखाने को बेताब हैं।

2018 में जिन स्टार किड्स का बड़े पर्दे पर आगमन होने वाला है उनमें सबसे अहम नाम है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का। करण जौहर जाह्नवी को 'धड़क' से बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं। इस फ़िल्म में जाह्नवी के अपोज़िट ईशान खट्टर हैं, जो शाहिद कपूर के हाफ़ ब्रदर हैं। ईशान नीलिमा अज़ीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं। धड़क 6 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना का ये राज़ जानकर रह जाएंगे दंग

जाह्नवी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उस घर का सेट दिखाया गया है, जो शूटिंग के लिए उदयपुर में लगाया था। इस फ़िल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग पहली दिसंबर से राजस्थान के उदयपुर शहर में शुरू हुई थी और पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। शूटिंग पूरी होने पर स्टार कास्ट और क्रू की सामूहिक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की गयी है।

इस फ़िल्म के अलावा ईशान ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की फ़िल्म बियांड द क्लाउड्स में भी लीड रोल निभा रहे हैं। इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट तय करेगी कि ईशान का डेब्यू बियांड द क्लाउड्स से होगा या धड़क से। को चुना। सुनने में आया है कि मजीदी इस यंग एक्टर से काफ़ी प्रभावित हैं।

यह भी पढे़ं: ईशान और जाह्नवी की फ़िल्म धड़क की शूटिंग शुरू, देखें तस्वीरें

आने वाले स्टार किड्स में सैफ़ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान पर भी सबकी नज़रें हैं। सारा का डेब्यू पक्का हो चुका है। वो अभिषेक कपूर की फ़िल्म 'केदारनाथ' से सुशांत सिंह राजपूत संग डेब्यू कर रही हैं। फ़िल्म का एक भाग केदारनाथ धाम में शूट हो चुका है। फ़िल्म कहानी उत्तराखंड में आई बाढ़ के इर्द-गिर्द बुनी गयी है।

यह भी पढ़ें: Tiger Zinda Hai में सलमान-कटरीना का ये स्वैग देखकर आप कहेंगे माशाअल्लाह

सनी देओल के बेटे करण देओल आने वाले वक़्त में बड़े पर्दे पर दिखेंगे। पापा सनी के डायरेक्शन में बन रही फ़िल्म पल पल दिल के पास से करण डेब्यू करेंगे। फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग चल रही है।

 

गदर जैसी रिकॉर्डमेकर फ़िल्म बनाने वाले अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं। फ़िल्म का टाइटल जीनियस है। उत्कर्ष ने गदर में सनी देओल के बेटे का रोल निभाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।