Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर दोनों बेटियों ने किया मां को याद, खुशी कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 04:53 PM (GMT+05:30)

    ऐसे में श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी दोनों बेटियों खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने भी उन्हें याद किया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की त ...और पढ़ें

    दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी, फोटो साभार: Instagram
    दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार का तमगा हासिल करने वालीं दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी आज यदि दुनिया में होती तो अपना 58वां जन्मदिन मना रही होतीं। श्रीदेवी तो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके तमाम चाहने वाले आज के दिन को उनकी याद में बिता रहे हैं। ऐसे में श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी दोनों बेटियों खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने भी उन्हें याद किया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मां के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर जान्हवी कपूर के बचपन की तस्वीर हैं। जिसमें वो अपनी मां के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपको बहुत मिस करती हूं। सबकुछ आपके लिए ही है, हमेशा, हर दिन। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    वहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी मां को उनके जन्मदिन पर याद किया है। खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी पति बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर में श्रीदेवी और बोनी कपूर दोनों का ही चेहना नजर नहीं आ रहा है लेकिन दोनों को पहचान पाना मुश्किल नहीं है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, 'आपको हर दिन मिस करती हूं।'

    बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी जानह्वी कपूर नेसाल 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। तो वहीं छोटी बेटी खुशी के डेब्यू का अभी इंतजार किया जा रहा है। हालांकि श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी की डेब्यू फिल्म भी नहीं देख पाई थीं। फिल्म 'धड़क' जुलाई 2018 में रिलीज हुई थी। उससे कुछ महीने पहले ही फरवरी 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था।

    खबरें और भी