Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनंत अंबानी-राधिका के 'मामेरू सेरेमनी' में ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंचीं जाह्नवी कपूर, पिंक लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 07:56 AM (GMT+05:30)

    अनंत अंबानी 12 जुलाई को इंडस्ट्रियलिस्ट वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अनंत अंबानी ...और पढ़ें

    जान्हवी कपूर और अनंत-राधिका ( फोटो इंस्टाग्राम)
    जान्हवी कपूर और अनंत-राधिका ( फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. ऑरेंज और पिंक लहंगे में छाईं जाह्नवी कपूर
    2. 'मामेरू सेरेमनी' में ओरी ने भी मचाया धमाल
    3. 12 जुलाई को शादी करेंगे अनंत-राधिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  ऐसे में अंबानी परिवार में  जश्न शुरू हो चुका है। रोजाना एक-एक कर रस्में निभाई जा रही हैं। बुधवार को  'मामेरू सेरिमनी' का आयोजन एंटीलिया में हुआ।

    इस मौके पर अंबानी परिवार के रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए। हालांकि, कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दिखे, जिनमें जाह्नवी कपूर से लेकर मानुषी छिल्लर और ओरी भी शामिल रहे। इस मौके पर जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

    जाह्नवी कपूर का लुक 

    इस खास मौके पर एक्ट्रेस ऑरेंज और पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इस फंक्शन की ड्रेस थीम  ऑरेंज और पिंक ही थी, जिसे जाह्नवी ने भी फॉलो किया। इस मौके पर जान्हवी अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ नजर आईं।इस कपल को अंबानी के घर पहुंचते ही कार से बाहर निकलते देखा गया। शिखर इस मौके पर ब्लू और व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। 

    यह भी पढे़ं-  पेरिस कुट्योर फैशन शो में Janhvi Kapoor को चीयर करते नजर आए शिखर पहाड़िया, तस्वीर हुई वायरल

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    ओरी ने जमाया रंग 

    इस मौके पर जाह्नवी के दोस्त ओरी भी नजर आए। ओरी अनंत और राधिका के भी सबसे अच्छे दोस्तों की लिस्ट में शामिल हैं। वो उनके घर पर होने वाले हर फंक्शन में शामिल होते हैं। इस बीच ओरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढफली बजाते नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    साड़ी में मानुषी छिल्लर का खूबसूरत अवतार

    जाह्नवी कपूर के अलावा एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी इस  'मामेरू सेरेमनी' का हिस्सा बनीं। उन्होंने गोल्डन और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं।

    मीजान जाफरी भी हुए शामिल 

    एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। बता दें, मामेरू  सेरेमनी एक गुजराती फंक्शन हैं, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं, जिसमें पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथीदांत या सफेद चूड़ा उसके चाचा या मामा की तरफ से दिया जाता है।

    यह भी पढे़ं-  Anant Ambani-Radhika: शादी में परफॉर्म कर सकते हैं ये इंटरनेशनल स्टार्स, पैसों के लेनदेन पर रुकी है बातचीत