Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर जाह्नवी कपूर हुईं 'संस्कारी', साड़ी में एक्ट्रेस को देख हार बैठेंगे दिल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 05:23 PM (IST)

    Ganesh Chaturhi 2023 आज पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। सेलिब्रिटीज ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। मनीष मल्होत्रा के घर में गणेश चतुर ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor ने ऐसे मनाई गणेश चतुर्थी। Photo-Instagram
    Janhvi Kapoor ने ऐसे मनाई गणेश चतुर्थी। Photo-Instagram

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा के घर पर मनाई गणेश चतुर्थी
    2. गणेश चतुर्थी की पूजा में संस्कारी बनकर पहुंचीं जाह्नवी
    3. जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आईं नजर

     नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Ganesh Chaturthi 2023: आज पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर में धूम-धाम से बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। हर साल की तरह मनीष मल्होत्रा के घर पर भी गणेश चतुर्थी की पूजा हुई, जहां सेलिब्रिटीज पहुंचे। इस दौरान जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। 

    जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल अपने घर पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हैं और इस पूजा में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज आते हैं। इस साल भी उनके घर पर सितारे रौनक बढ़ाने आए। जाह्नवी कपूर भी सज-धज कर पूजा में शामिल हुईं। 

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की बहन अर्पिता के घर आए बप्पा, मां सलमा खान ने आरती के साथ किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    ट्रेडिशनल लुक में जाह्नवी कपूर दिखीं खूबसूरत

    जाह्नवी कपूर अपने हर लुक में बैलेंस करना जानती हैं। वह बोल्ड से लेकर ट्रेडिशनल तक, हर अवतार में फैंस का दिल धड़का देती हैं। गणेश चतुर्थी पर उनका संस्कारी लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी की पूजा में मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ट्रेडिशनल ईयररिंग्स, गजरे और बिंदी से कम्प्लीट किया था। बेबी पिंक लिप-शेड और आई-शैडो के साथ न्यूड मेकअप में जाह्नवी बेहद हसीन लग रही थीं। जाह्नवी का ये अवतार फैंस का दिल चुरा रहा है। 

    खुशी कपूर ने सलवार-सूट में दिखाया जलवा

    गणेश चतुर्थी की पूजा में जाह्नवी कपूर के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। खुशी ने अपनी सादगी से दिल जीता। वह पिंक सलवार-सूट के साथ खुले बाल और कम मेकअप में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि खुशी जल्द ही सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्में

    जाह्नवी कपूर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह जाह्नवी 'तख्त', 'उलझ' और 'देवरा' जैसी मोस्ट अवेटेड मूवीज में दिखाई देंगी। आखिरी बार उन्हें वरुण धवन के साथ 'बवाल' में देखा गया था। 

    यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ संग बनेगी जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'पठान' डायरेक्टर की इस एक्शन पैकेज मूवी में साथ आएंगे नजर?