यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janhvi Kapoor ने 'देवारा' के को-एक्टर जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की दी बधाई, बताया- सभी का चहेता
Janhvi Kapoor On Jr NTR Birthday फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। वह उनके साथ फिल्म देवारा में भी नजर आनेवाली है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor On Jr NTR: आरआरआर फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले जूनियर एनटीआर का आज शनिवार (20 मई) को जन्मदिन है। अब उन्हें जन्मदिन पर फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बधाई दी है। गौरतलब है कि वह जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा करने वाले हैं।
जाह्नवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की फिल्म का पोस्टर भी किया शेयर
जाह्नवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की फिल्म का पोस्टर भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अभिनेता को जनता का आदमी बताया है। उन्होंने जूनियर एनटीआर को सभी का चहेता भी बताया है।
जाह्नवी कपूर लिखती है,
"सभी के चहेते, सभी के पसंदीदा जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका वर्ष मंगलमय हो।"
इसके साथ उन्होंने पिंक दिल की इमोजी शेयर की है।
जूनियर एनटीआर को गुस्से में पोज देते हुए देखा जा सकता है
पोस्टर में जूनियर एनटीआर को समुद्र के किनारे हाथ में हथियार लेकर गुस्से में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसके पहले जब अभिनेता ने भी फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। तब भी जाह्नवी कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक हाई फाइव की इमोजी शेयर की थी। यह पहली बार है जब दोनों एक साथ काम कर रहे है।
देवारा फिल्म में सैफ अली खान और प्रकाश राज की भी अहम भूमिका है
देवारा फिल्म में सैफ अली खान और प्रकाश राज की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवारा में अनिरुद्ध रविचंद्रन का म्यूजिक होगा। जाह्नवी कपूर शरण शर्मा की फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही में भी नजर आएंगी। इसमें राजकुमार राव की भी अहम भूमिका है। सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित है। यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
खबरें और भी
जूनियर एनटीआर फिल्म आरआरआर में नजर आए थे
जाह्नवी कपूर को पिछली बार फिल्म मिली में देखा गया था। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म आरआरआर में नजर आए थे। यह फिल्म ऑस्कर अवार्ड में पुरस्कार जीत चुकी है। वहीं, फिल्म में 12 सौ करोड़ रुपये के आसपास का व्यापार किया है। इस फिल्म में उनके अलावा राम चरण की अहम भूमिका थी। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन को भी पसंद किया गया था।