यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shehnaaz Gill को जाह्नवी कपूर ने किया इग्नोर तो भड़के फैंस, कहा- सना से जल रहे हैं लोग, देखें वीडियो
Janhvi Kapoor Trolled For Ignoring Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Trolled For Ignoring Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill: शहनाज गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म किसी का भाई किसी की जान का लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस लगातार इवेंट्स अटेंड कर रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शहनाज, जाह्नवी कपूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो को लेकर उनके फैंस भड़क गए हैं।
इवेंट में पहुंची शहनाज और जाह्नवी
शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक अवॉर्ड शो का है। इवेंट में पूजा हेगड़े, जाह्नवी कपूर और शहनाज गिल साथ में बैठी हुई दिख रही हैं।
जाह्नवी के रवैये पर भड़के फैंस
वीडियो में जाह्नवी कपूर, पूजा हेगड़े संग बात करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज दोनों के बीच में बैठी हुई हैं और उनकी बातें सुन रही हैं। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया शहनाज के फैंस भड़क गए।
View this post on Instagram
ट्रोल हुईं जाह्नवी कपूर
फैंस ने दावा किया की जाह्नवी कपूर ने शहनाज को इग्नोर किया है और उनके इस रवैये पर ट्रोल कर दिया। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा, "शहनाज को जाह्नवी क्यों इग्नोर कर रही हैं।" एक अन्य फैन ने कहा, "जाह्नवी ने शहनाज को इग्नोर किया और शहनाज ने पूजा को इग्नोर किया, टॉक्सिक इंडस्ट्री है।"

खबरें और भी
शहनाज के सपोर्ट में आए फैंस
शहनाज, जाह्नवी और पूजा के इस वीडियो पर आए कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मुबारक हो सना लोग जल रहे हैं। कुछ नहीं कर सकते बस बुरे कमेंट कर सकते हैं।"

जाह्नवी के पक्ष में आए फैंस
सोशल मीडिया पर हो रही जाह्नवी कपूर की ट्रोलिंग पर उनके फैंस भी सपोर्ट में उतर आए। कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा, "कोई किसी को इग्नोर नहीं कर रहा है, कुछ भी बकवास करते हैं लोग।" एक अन्य फैन ने कहा, "बिल्कुल भी इग्नोर नहीं किया सना को, ऐसे ही ट्रोल कर रहे हैं जाह्नवी को।"

सलमान खान की फिल्म में शहनाज
किसी का भाई किसी की जान के बात करें तो फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान और शहनाज गिल के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी नजर आएंगे। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।