Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor ने 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर को बताया सपोर्ट सिस्टम, कहा- 'वह मेरी जिंदगी में तब से हैं जब मैं...'

    Updated: Fri, 17 May 2024 05:27 PM (IST)

    Janhvi Kapoor अपनी फिल्मों और फैशन के अलावा लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह शिखर पहाड़िया (Shikhar P ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को बताया सपोर्ट सिस्टम
    2. शिखर पहाड़िया के इतने सालों से करीब हैं जाह्नवी कपूर
    3. जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) के प्रमोशन में व्यस्त जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लाइमलाइट में छाई रहती हैं। कभी उनका ग्लैमरस अवतार सुर्खियां बटोरता है तो कभी रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ स्पॉट होना। हाल ही में, जाह्नवी ने अपने 'शिखू' को अपना सपोर्ट सिस्टम बताया है।

    जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को अभी ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों का साथ में पार्टी करना, वेकेशन पर जाना, साथ में धार्मिक यात्रा और गले में' शिखू' नाम का पेंडेंट पहनना, दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाने के लिए काफी है। अब जाह्नवी ने इशारों-इशारों में शिखर संग अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शिखर उनके सपोर्ट सिस्टम रहे हैं।

    हाल ही में, जाह्नवी कपूर से उन दो लोगों का नाम पूछा गया जो उन्हें उनके ड्रीम फॉलो करने में सपोर्ट करते हैं। अभिनेत्री ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में पहला नाम अपने माता-पिता का लिया। उन्होंने कहा कि पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी ने हमेशा उनका सपोर्ट किया। जाह्नवी ने दूसरा नाम रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का लिया है।

    शिखर संग बॉन्ड पर बोलीं जाह्नवी कपूर

    'बवाल' एक्ट्रेस ने कहा, "वह (शिखर) मेरी जिंदगी में उस वक्त से हैं, जब मैं 15-16 साल की थी। मुझे लगता है कि मेरे सपने हमेशा उनके सपने रहे हैं और उनके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं। हम बहुत करीब रहे हैं। हम एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम रहे हैं जैसे कि हमने एक-दूसरे को बड़ा किया हो।"

    खबरें और भी

    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni के सम्मान में जाह्नवी कपूर ने दी बड़ी कुर्बानी, बताया- दोनों की जर्सी नंबर में क्या है कनेक्शन

    जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि वह फ्लो-फ्लो में शिखर पहाड़िया के बारे में इतना बोल गईं। उनका शिखर के बारे में बात करने का कोई इरादा नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "प्लान नहीं था लेकिन लगता है कि मैं ऐसा थोड़ा फील कर रही थी।"

    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Mr And Mrs Mahi का पहला गाना 'देखा तेनु' रिलीज, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर को देख आएगी शाह रुख खान-काजोल की याद