यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रश्मिका के गाने 'सामी-सामी' पर जान्हवी कपूर ने किया डांस, यूजर्स बोले- तुमसे ना हो पाएगा
फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में जान्हवी कपूर ने पुष्पा के सामी सामी गाने पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हुक स्टे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Dance Video: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) शनिवार रात दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अवॉर्ड शो में शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस के लिए भी मशहूर है।
सामी सामी' गाने पर किया शानदार डांस
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने दुबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्म 'पुष्पा' के 'सामी सामी' गाने पर स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के हुक स्टेप करती दिखाई दी। इस दौरान जान्हवी ब्लू कलर की थाई हाई स्लिट गाउन और टॉप में नजर आ रही हैं। इसमें उनकी खूबसूरती कमाल की लग रही है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर को किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- मेहनत कर, ऐसा गाना तुमको भी मिलेगा। एक ने लिखा- तुमसे ना हो पाएगा। दूसरे ने लिखा- रश्मिका मंदाना की कॉपी कर रही है। एक ने लिखा- रश्मिका की जगह कोई नहीं ले सकता।
झलक दिखला जा में किया बेली डांस
हाल ही में एक्ट्रेस टीवी के फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आई थी। यहां उन्होंने 'नदियों पार सजन डा जाना..' गाने पर जबरदस्त बेली डांस किया था। एक्ट्रेस का डांस देख धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैरान रह गई थी। वहीं टेरेंस भी एक टक एक्ट्रेस को निहारते रह गए थे।
खबरें और भी
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में
बता दें कि हाल ही में जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' में नजर आई थी। यह फिल्म मलयालम मूवी हेलन की हिंदी रीमेक थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस मिस्टर एंड मिसेज माही, बड़े मियां छोटे मियां, बवाल, दोस्ताना 2, बॉम्बे गर्ल और रणभूमि में नजर आएंगी। ये सभी फिल्में 2023 में रिलीज होंगी।