Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor को अस्पताल में मिली छुट्टी, बहन और ब्वॉयफ्रेंड शिखर रख रहे हैं एक्ट्रेस का पूरा ख्याल

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 08:42 AM (IST)

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म उलझ क ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को मिली छुट्टी (फोटो इंस्टाग्राम)
    एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को मिली छुट्टी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को मिली छुट्टी
    2. ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया कर रहे हैं देखभाल
    3. जल्द फिल्म उलझ में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते दिनों अंबानी वेडिंग में ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थीं। इस कपल को अंनत और राधिका के हर फंक्शन में स्पॉट किया गया था। दोनों ने खूब जमकर मस्ती भी की थी।

    वहीं शादी के खत्म होने के बाद खबर सामने आईं की अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हो गई है। इस खबर के बाद उनके फैंस थोड़े चिंतित हो गए थे, लेकिन अब खबर है कि जाह्नवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

    अस्पताल में मिली छुट्टी

    जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पर आराम कर रही हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "उन्हें आज सुबह यानी शनिवार की सुबह छुट्टी दे दी गई और वह अब पहले से काफी बेहतर हैं।"

    यह भी पढ़ें- Ulajh Trailer Release: बकरी बन शेर की नाक में दम करेंगी Janhvi Kapoor, फिल्म में भी पहुंचा नेपोटिज्म का मुद्दा

    इसके अलावा टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पिता, उनकी बहन खुशी कपूर और कथित  ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया हमेशा उनके साथ हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।

    क्यों एडमिड हुई थीं जाह्नवी

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां वो कुछ दिन एडमिट रही।

    जल्द उलझ में आएगी नजर 

    हाल ही में उलझ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं अब एक्ट्रेस के फैंस को मूवी का इंतजार है। जो सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होगी। उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अवाला  जाह्नवी कपूर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में भी नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं-  शिखर पहाड़िया संग शादी को लेकर सवाल पर Janhvi Kapoor का जवाब, एक्ट्रेस बोलीं- पागल हो गए हो क्या?