Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए घर में Janhvi Kapoor ने महसूस की मां श्रीदेवी की महक, पापा बोनी कपूर और छोटी बहन के साथ हुईं शिफ्ट

    By Deepesh pandeyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    जाह्नवी कपूर कहती हैं कि नए घर ने हमें एक नई शुरुआत दी है। मां भले ही इस घर में कभी नहीं रही हैं लेकिन उनकी ऊर्जा इस घर में हर जगह है क्योंकि हम जानते ...और पढ़ें

    दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण कर लिए तैयार हैं जाह्नवी (फाइल फोटो)
    दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण कर लिए तैयार हैं जाह्नवी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं
    2. जाह्नवी देवरा और फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी

    'धड़क' फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को अपनी मां और अभिनेत्री श्रीदेवी की कमी हर पल महसूस होती है। हाल ही में जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। यह वह घर है, जिसमें श्रीदेवी नहीं रही हैं। हालांकि जाह्नवी का कहना है कि मां की ऊर्जा वह नए घर में भी महसूस करती हैं।

    वह कहती हैं कि मेरे लिए हमेशा घर का मतलब यही था, जहां हमेशा मोगरा फूल की खुशबू आती है, क्योंकि मां घर के आसपास मोगरा खूब लगाती थीं। रहमान (गायक एआर रहमान) के गाने बजते रहते थे। पूरे दिन हंसी-मजाक चलता था। पापा शाम को गाना गाते थे, डांस करते थे।

    वह मां को खुश करने का प्रयास करते थे और मां कहती थीं कि ये सब मत करो। कई सारी यादें दोनों के रोमांस के आसपास ही हैं। मां के जाने के बाद हम एक परिवार की तरह कभी साथ बैठे ही नहीं हैं, क्योंकि उनका ना होना हमें खालीपन जैसा लगता है।

    घर ने हमें एक नई शुरुआत दी

    इस घर ने हमें एक नई शुरुआत दी है। मां भले ही इस घर में कभी नहीं रही हैं, लेकिन उनकी ऊर्जा इस घर में हर जगह है, क्योंकि हम जानते हैं कि वह हमारे लिए यह घर चाहती थीं। आगामी दिनों में जाह्नवी देवरा तथा हिंदी फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Vijay Varma का छलका दर्द, बोले- 'ज्योतिषी को तस्वीरें पसंद नहीं आने के कारण फिल्म से किया गया बाहर'