Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor की फिल्म उलझ के पहले गाने Shaukan का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 04:30 PM (IST)

    जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते दिनों अस्पताल में भर्ती थी। एक्ट्रेस को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भ ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर का नया गाना (फोटो इंस्टाग्राम)
    जाह्नवी कपूर का नया गाना (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 2 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म उलझ
    2. उलझ में होगा सिंगर नेहा कक्कड़ का शानदार गाना
    3. कल रिलीज होगा फर्स्ट पैपी ट्रैक 'शौकन'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बाद एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी अगली फिल्म 'उलझ' को लेकर सुर्खियों में हैं। 16 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अब मेकर्स ने उलझ के पहले गाने का टीजर रिलीज किया है और बताया है कि ये कब रिलीज होगा। 

    रिलीज हुआ शौकन का टीजर 

    ट्रेलर से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर रविवार को शौकन (Shaukan) गाने का टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री एक क्लब में डांस करती नजर आ रही हैं। टीजर देखकर लग रहा है कि यह पार्टी सॉन्ग है। 

    यह भी पढ़ें- अजय देवगन के साथ 'उलझ' के लिए तैयार Janhvi Kapoor, नई फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर रिलीज, लुक ने मचाया तहलका

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    कल रिलीज होगा गाना

    वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- शौकन गाना कल रिलीज होगा। उलझ 2 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस गाने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    नेहा कक्कर ने दी आवाज 

    बता दें, हाल ही में जाह्नवी कपूर ने सिंगर नेहा कक्कर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे अगले गाने की आवाज। वहीं नेहा ने भी जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-मेरे अपकमिंग गाने का चेहरा। अब कहा जा रहा है कि यही वो गाना है, जो कल रिलीज होगा। बता दें, एक लंबे वक्त के बाद नेहा की आवाज का जादू बॉलीवुड मूवी में देखने को मिलने वाला है। नेहा की आवाज पर जाह्नवी को झूमता देखने के लिए हर कोई बेताब है।

    देवरा में नजर आएगी एक्ट्रेस 

    उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अवाला जाह्नवी कपूर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में भी नजर आएंगी।

      

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस को हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकायत

    खबरें और भी