Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor: बर्थडे पर सामने आया NTR 30 से जाह्नवी का फर्स्ट लुक, RRR एक्टर संग साउथ में करेंगी डेब्यू

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 06 Mar 2023 12:57 PM (IST)

    Janhvi Kapoor First Look From Her South Debut Film NTR 30 Revealed जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थ ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor First Look From Her South Debut Film NTR 30 Revealed, Instagram
    Janhvi Kapoor First Look From Her South Debut Film NTR 30 Revealed, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor First Look From Her South Debut Film NTR 30 Revealed: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोमवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म एनटीआर 30 से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म के साथ जाह्नवी बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

    जाह्नवी का साउथ में डेब्यू

    6 मार्च को जाह्नवी कपूर अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। एनटीआर 30 के मेकर्स ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिवील करते हुए फिल्म की घोषणा कर दी है। एनटीआर 30 में जाह्नवी फीमेल लीड में नजर आने वाली हैं, जबकि जूनियर एनटीआर फिल्म के हीरो हैं।

    आरआरआर एक्टर संग बनी जोड़ी

    जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एनटीआर 30 से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए फिल्म की जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार ये हो रहा है। मैं अपने फेवरेट जूनियर एनटीआर के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

    एनटीआर 30 के अलावा जाह्नवी कपूर मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म बवाल भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण अज्जू भैया के किरदार में दिखाई देंगे, जो थोड़ा राउडी, लेकिन कूल टाइप का है। बवाल का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जबकि डायरेक्शन की जिम्मेदारी नितेश तिवारी ने ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बवाल इस साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    आखिरी बार मिली में आई थीं नजर

    जाह्नवी आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं, जो मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, दोनों ही फिल्मों को माथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म को प्रोड्यूसर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने किया था। फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर मिली का मुकाबला कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत से था।