Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor के इस डांस को लोगों ने बताया चीप, बोले- इतना जिम और मेकअप करने के बाद भी अच्छी नहीं लग रही

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 10:58 AM (GMT+05:30)

    जाहन्वी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद एक्ट्रेस अब साउथ जोन में भी एंटर करने वाली हैं। इस बीच एक् ...और पढ़ें

    File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर एक्टिंग के साथ ही डांसिंग स्किल्स के लिए भी चर्चित हैं। एक्ट्रेस ने कई मौकों पर अपने डांस मूव्स दिखाए हैं, फिर वह चाहे फिल्म हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर कोई इवेंट। फैंस भी उनकी अमेजिंग डांसिंग स्किल्स के दीवाने हैं। मगर इस बार शायद एक्ट्रेस का डांस लोगों को उतना रास नहीं आया। यही वजह है कि सोशल मीडिया सामने आए एक वीडियो में जाहन्वी कपूर को ट्रोल किया गया है।

    जाहन्वी की डांसिंग स्किल्स नहीं आई पसंद

    जाहन्वी कपूर ने हाल ही में एक इवेंट अटेंड किया। यहां उन्होंने सकर्ट और लॉन्ग साइज बिकिनी टॉप में बोल्ड डांस परफॉर्मेंस दी। लेकिन एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस उनके कई फैंस को पसंद नहीं आई। लिहाजा लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    कुछ ने उनके डांस को चीप बताया तो कुछ कहा,'इतना जिम करने के बाद भी, मेकअप हाइप क्रिएट करने के बाद भी हॉट नहीं लग रही।'

    कुछ यूजर्स ने की तारीफ

    एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी एक्ट्रेस लग रही।' हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी तारीफ की। एक ने इस बात की इच्छा जताई कि उन्हें जाहन्वी का डांस इतना अच्छा लगा कि उनका पूरा परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं। उनके कुछ चाहने वालों ने उन्हें 'बेस्ट डांसर ऑफ जेनरेशन' भी बताया।

    जाहन्वी कपूर वर्कफ्रंट

    जाहन्वी कपूर को उनकी परफॉर्मेंस पर मिले मिक्स रिस्पांस के बीच बात करें उनके वर्कफ्रंट की, तो एक्ट्रेस जल्द ही जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उनकी झोली में और भी कई मूवी हैं। वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'बवाल' की रिलीज डेट कभी भी आ सकती है। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। इस मूवी में उनके हीरो राजकुमार राव होंगे।

    खबरें और भी