Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor ने सार्वजनिक स्थल पर किया रोमांस, कई बार गाड़ी के डिक्की में छुपकर भी भागीं

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 07:08 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Romance फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह पब्लिकली रोमांस कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Romance: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Romance: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Romance: जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। मिली फिल्म की एक्ट्रेस का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया है। उनसे इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या वह सिर्फ पैसों के लिए फिल्में करती हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ पैसों के लिए फिल्में नहीं करती है।। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह किस कलाकार को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी।

    जाह्नवी कपूर ने सार्वजनिक स्थल पर रोमांस किया है

    जाह्नवी कपूर कहती हैं, 'मैं सारा अली खान को एक एडवेंचर ट्रिप देना चाहूंगी फिर वह लेह-लद्दाख या केदारनाथ का हो सकता है। वहीं, मैं प्रियंका चोपड़ा को घर पर खाने पर बुलाना चाहूंगी।' टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर रोमांस किया है। इस पर शरमाते हुए उन्होंने कहा, 'जी हां।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    यह भी पढ़ें: Kahaani Ghar Ghar Kii की एक्ट्रेस बेटी के साथ म्युनिख एयरपोर्ट पर 30 घंटे फंसी, लगेज भी हुआ गुम

    जाह्नवी कपूर पैपराजी को चकमा देने के लिए गाड़ी की डिक्की में छुप जाती है

    जाह्नवी कपूर ने यह भी कहा, 'मैंने कई बार पैपराजी को चकमा दिया है। इसके लिए मैं गाड़ी की डिक्की में छुपकर भी भागीं हूं।' गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर का नाम कई लोगों से जोड़ा गया है। इन दिनों उनका नाम उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को दिल्ली में साथ देखा गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    यह भी पढ़ें: Ram Charan की पत्नी उपासना बिजनेस वुमन, रखती हैं महंगे शौक, पहनती हैं 2 लाख रुपये के कपड़े 

    जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म मिली में देखा गया था

    जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म मिली में देखा गया था। इसमें उनके अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा की अहम भूमिका थी। यह पहली बार है जब जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम कर रही थी। वह जल्द फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका होगी। वह जल्द फिल्म बवाल में भी नजर आने वाली है। फिल्म में वरुण धवन भी है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)