Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor Holi Video: जाह्नवी कपूर पर चढ़ा होली का खुमार, सेट पर रंग और फूलों के साथ खेलती आई नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 05:40 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Holi Video फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें सेट पर होली मनाते हुए देखा जा सकता है। ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Holi Video: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Holi Video: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Holi Video: जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जाह्नवी कपूर को सेट पर होली खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की में शुरुआत उनके शरीर और गाल पर गुलाल लगा हुआ है। इस बीच कोई उनके ऊपर गुलाल उड़ा रहा है और वे अपने हाथों से गेंदे के फूल की पत्तियों को अपने ऊपर उड़ा रही है। वह कैमरे की ओर देखकर स्माइल करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने साधना सरगम का गाना 'गूंजी सी है' का ट्यून भी लगा रखा है।

    जाह्नवी कपूर का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

    जाह्नवी कपूर का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 1 घंटे में 277000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 15 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों में उनके इस गाने को लेकर उन्हें बधाई दी है। जाह्नवी कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं मार्च का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी कमेंट की है। वहीं, कई लोगों ने वाह भी लिखा है। एक ने लिखा है, 'ब्यूटीफुल मोमेंट।' एक ने लिखा है, 'हाई।' एक ने लिखा है, 'मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल।' एक ने लिखा है, 'सो ब्यूटीफुल जानु।'

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की 'सूर्यवंशम' को टीवी पर देखकर परेशान हुआ दर्शक, चैनल से शिकायत में कहा- पूरे डायलॉग याद...

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है

    जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। वह कई कलाकारों के साथ भी काम कर चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Kiara Advani को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर किया गया स्पॉट, फोटो मांगने पर शरमाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    जाह्नवी कपूर अपने अफेयर को लेकर भी खबरों में 

    जाह्नवी कपूर अपने अफेयर को लेकर भी खबरों में है। वह कई बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट की गई है। दोनों के अफेयर की कई खबरें भी वायरल हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों फिर साथ आ गए है।

    खबरें और भी