यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janhvi Kapoor: तहलका मचा रहा जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट वीडियो, देखते ही फैंस को आई काइली जेनर की याद
Janhvi Kapoor Video जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया वह अपने बोल्ड लुक्स हो शेयर करते रहती हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भले ही अभी तक कम फिल्में की हों, लेकिन अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आपको जाह्नवी की हजारों ऐसी फोटो और वीडियो मिल जाएंगी, जिसमें वह अपने हुस्न का जादू बिखेर रही हैं। लेकिन उन्होंने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसके आगे उनके बाकी के सोशल मीडिया क्लिप्स फीके पड़ जाएंगे। जाह्नवी ने पार्टी की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह अपनी फ्रेंड के साथ खूब मस्ती और पार्टी नाइट को इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के जरिये वो एक बार फिर अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। कुछ उन्हें काइली जेनर का लिटल वर्जन तक बता रहे हैं।
जाह्नवी ने शेयर किया पार्टी नाइट का वीडियो
जाह्नवी कपूर अक्सर ही पार्टी करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर बहन खुशी कपूर समेत बाकी दोस्तों के साथ एक से बढ़कर तस्वीरें हैं। लेटेस्ट में जो पार्टी नाइट वीडियो शेयर किया है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक पार्टी में जाह्नवी ने बॉडीकॉन ऑफ व्हाइट मिनी ड्रेस पहनी है। लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने लिटिल मेकअप कैरी किया है। एक्ससरीज में हाई हील्स, लॉन्ग ईयर रिंग्स और एक ब्रेसलेट पहना है। वीडियो के दूसरे पार्ट में जाह्नवी का लुक पूरी तरह से चेंज हो जाता है।
View this post on Instagram
ग्लैमरस दिख रहीं जाह्नवी अब नाइट ड्रेस में नजर आने लगेंगी। वीडियो पर कई ऑफिशियल अकाउंट से कमेंट्स आए हैं। उनकी मस्ती और एक्साइटमेंट को हर कोई एंजॉय कर रहा है।

जाह्नवी ने शेयर की थी बोल्ड तस्वीरें
पार्टी वीडियो से पहले जाह्नवी ने इसी ड्रेस में कुछ फोटो शेयर की थीं। तस्वीरों के जरिये जाह्नवी पहले ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। अब उनका नया वीडियो और कहर ढा रहा है।
खबरें और भी
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर के पास वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' है। यह 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी झोली में 'जन गण मन' भी है, जिसमें वो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी।