Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanush-Nayanthara की जंग में कूद गईं Janhvi Kapoor, विवादों के बीच डॉक्युमेंट्री देख लिखी ये बात

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 19 Nov 2024 08:19 PM (IST)

    डॉक्युमेंट्री नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल को लेकर साउथ सुपरस्टार धनुष और नयनतारा के बीच मामला काफी गर्माया हुआ है। दोनों एक दूसरे को लीगल तरीके से डील ...और पढ़ें

    धनुष और नयनतारा के विवाद के बीच जान्हवी कपूर का रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)
    धनुष और नयनतारा के विवाद के बीच जान्हवी कपूर का रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. धनुष और नयनतारा के बीच चल रहा विवाद
    2. डॉक्युमेंट्री पर एक्टर ने भेजा था लीगल नोटिस
    3. मामले के बीच आई जान्हवी कपूर की प्रतिक्रिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नयनतारा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज डॉक्युमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को इसकी रिलीज से पहले कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) नयनतारा के सपोर्ट में उतरी हैं।

    जान्हवी ने किया नयनतारा का समर्थन

    हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'एक मजबूत महिला को मजबूत महिला बनते देखने से ज्यादा इंस्पायरिंग और कुछ नहीं होता'। एक्ट्रेस के इन शब्दों से साफ जाहिर होता है कि वो नयनतारा का खुला सपोर्ट कर रही हैं। बता दें कि 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' 18 नवंबर को अभिनेत्री के जन्मदिन पर रिलीज की गई थी। इसमें नयनतारा के फिल्मी सफर से लेकर विग्नेश शिवन संग शादी के सफर को दिखाया गया है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Nayanthara का जन्मदिन हुआ और भी स्पेशल, रिलीज हुआ Rakkayie का धांसू टीजर

    धनुष ने भेजा था 10 करोड़ की नोटिस

    जान्हवी की ये स्टोरी नयनतारा और धनुष के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद के दौरान आई है। 16 नवंबर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटर शेयर किया था। लेटर में उन्होंने बताया था कि कैसे एक्टर की टीम ने उन्हें 3 सेकेंड की क्लिप के लिए 10 करोड़ का नोटिस भेजा है।

    Photo Credit- Instagram

    साथ ही उन्हें छोटे दिल वाला इंसान भी बताया था। वो लंबे वक्त से धनुष से 'नानुम राऊडी धान' के गानों और लीरिक्स के इस्तेमाल के लिए परमिशन मांग रही थीं लेकिन धनुष की टीम की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    क्या रही विवाद की वजह?

    दरअसल, सुपरस्टार धनुष ने फिल्म नानुम राउडी धान से 3-सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल करने के लिए नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल के मेकर्स पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस दायर किया था। बता दें कि नयनतारा ने इसी बीच अपनी नई फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। उनकी नई फिल्म का नाम रक्कायी है जिसका निर्देशन सेंटिल नल्लासामी ने किया है। वेदिक्करनपट्टी एस. शक्तिवेल और आदित्य पिट्टी मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- '3 सेकंड का क्लिप और 10 करोड़ का लीगल नोटिस', डाक्युमेंट्री को लेकर धनुष के एक्शन पर नयनतारा का तेजतर्रार रिएक्शन