Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माधुरी दीक्षित के वल्गर डांस के लिए श्रीदेवी को किया गया इग्नोर? Janhvi Kapoor ने विवादित पोस्ट पर दिया रिएक्शन

    Updated: Fri, 30 May 2025 09:05 AM (IST)

    माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और श्रीदेवी (Sridevi) को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया गया जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। इसी विवादित ...और पढ़ें

    माधुरी और श्रीदेवी के पोस्ट पर जाह्नवी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    माधुरी और श्रीदेवी के पोस्ट पर जाह्नवी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. माधुरी दीक्षित पर किया गया विवादित पोस्ट
    2. माधुरी के धक धक गाने को बताया गया वल्गर
    3. माधुरी-श्रीदेवी के पोस्ट पर जाह्नवी का रिएक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिब्रिटीज के एक रिएक्शन मात्र से सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता है। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की तुलना करते हुए एक विवादित पोस्ट किया गया जिस पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के रिएक्शन ने लोगों को ध्यान खींच लिया है।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें श्रीदेवी को छोड़ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर अपनी नाराजगी जताई गई थी। इस कोलाज पोस्ट में ऊपर साइड में माधुरी दीक्षित का धक धक गाने (बेटा मूवी) पर डांस वीडियो चल रहा है। इसके कैप्शन के जरिए उन पर आरोप लगा है कि माधुरी ने सिवाय वल्गर डांस सीक्वेंस के अलावा फिल्म में कुछ और नहीं किया है, फिर भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

    जाह्नवी ने रिएक्ट किया विवादित पोस्ट

    वहीं, एक वीडियो में श्रीदेवी (Sridevi) का खुदा गवाह मूवी का एक सीन चल रहा है जिसमें वह डबल रोल निभा रही हैं। पोस्ट में कहा गया कि धांसू परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए इग्नोर किया। इस पोस्ट पर जाह्नवी ने रिएक्शन दिया है। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने लाइक किया है जो जताता है कि वह इससे वाकिफ रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- 'तो एक्टिंग कौन करेगा...' Lag Ja Gale में Janhvi Kapoor और टाइगर को कास्ट करने पर ट्रोल हुए Karan Johar

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    अब सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है। कोई कह रहा है कि माधुरी बेटा मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड डिजर्व करती हैं क्योंकि उन्होंने फिल्म में उम्दा काम किया था जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वाकई श्रीदेवी अवॉर्ड डिजर्व करती थीं। एक यूजर ने लिखा, "बेटा में माधुरी का कैरेक्टर बहुत अच्छा था। आज फिर देखा और इसे पसंद किया। श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन माधुरी इसे डिजर्व करती थीं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Old Bollywood (@magical_cinema1990)

    एक यूजर ने कहा, "ऐसा पहली बार नहीं है जब श्रीदेवी को इग्नोर किया गया है। उन्होंने कई बार अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दी है।" एक ने कहा, "श्रीदेवी इसे डिजर्व करती थीं।" एक ने कहा, "क्या आपने फिल्म देखी या सिर्फ गाना देखा? माधुरी ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है।" इसी तरह पूरा कमेंट बॉक्स एक बहस में तब्दील हो गया।

    यह भी पढ़ें- 'तमीज कहां गई...', Janhvi Kapoor और विशाल जेठवा ने किया Ishaan Khatter को इग्नोर, नाराज लोगों ने सुनाई खरीखोटी