Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor बहन खुशी कपूर की वजह से छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग! कहा- 'मुझे लगा मैं उसकी मम्मी बन जाऊं बस'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 05:56 PM (IST)

    Janhvi Kapoor On Khushi Kapoor Debut Film The Archies खुशी कपूर जल्द फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। वो फिल्म द अर्चीज के साथ डेब्यू में करेंगी ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ( Instagram Image)
    जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ( Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor On Khushi Kapoor Debut Film The Archies: जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक एक्ट्रेस कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग के लिए हर बार तारीफ बटोरती हैं। हालांकि, जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया जब उन्हें लगा कि एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए और इसके पीछे वजह बहन खुशी कपूर थीं।

    खुशी कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू में करने वाली हैं। वो जोया अख्तर की फिल्म द अर्चीज के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। बहन को सपोर्ट करने के लिए जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर की शूटिंग के पहले दिन उनके सेट पर पहुंच गई थीं।

    यह भी पढ़ें- Mission Raniganj की रिलीज के बीच अक्षय कुमार ने की Jawan की तारीफ, 1000 करोड़ क्लब को बताया नया बेंचमार्क

    आखिर क्यों आया एक्टिंग छोड़ने का ख्याल ?

    जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर के सेट पर जाने का अनुभव न्यूज 18 के साथ एक बातचीत में शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा, "ये पहली बार था जब मुझे लगा कि एक्टिंग मुझे छोड़ देनी चाहिए और सेट पर एक्ट्रेस की जो माएं होती हैं उनके जैसा बन जाना चाहिए, जो कहती हैं- बेबी के लिए जूस लाओ। अगर मैं अपने परिवार के साथ खड़ी नहीं हो पाऊंगी तो इन सब का क्या मतलब है। उम्मीद है कि इन सबका कोई फायदा होगा।"

    खुशी कपूर को नहीं पसंद बकवास

    खुशी कपूर के बारे में बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, "खुशी सीधी बात करती है। उसके पास बकवास के लिए समय नहीं है।" एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों पर बहन के रिएक्शन के बारे में बताते हुए आगे कहा, "खुशी सीधी बात करती है। उसके पास बकवास के लिए समय नहीं है। वो मेरी फिल्में देखती है और बहुत अच्छा कहती है या फिर मे' कहती है। वो इस बारे में बात नहीं करती कि और क्या बेहतर हो सकता था। वो मुझसे कहती है कि सो जाओ और ज्यादा तारीफों के पीछे मत भागो। वो बस यही कहेगी कि ये बेहतर हो सकता था। इसलिए मुझे अगली बार और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। वो बिल्कुल सटीक बातें करती है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Tiger 3 Message Video Out: ईमानदारी छोड़ गद्दारी के रास्ते पर चला टाइगर, इस बार रॉ एजेंट ही बना भारत का दुश्मन