Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor के बर्थ डे पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने शेयर की रोमांटिक फोटो, केमेस्ट्री पर दिल हारे फैंस

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 02:59 PM (IST)

    बी टाउन की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर को आज के दिन दुनियाभर के लोगों से बेशुमार प्यार मिल रहा है। आज एक्ट्रेस का बर्थ डे है। इस मौके पर एक्ट्रेस को ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लिए आज यानी 6 मार्च का दिन बहुत स्पेशल है। आज एक्ट्रेस का 27वां बर्थ डे है। ऐसे में उन्हें फैंस से लेकर फिल्म फ्रैटर्निटी के लोगों से ढेर सारी विशेज मिल रही हैं। मगर उन्हें सबसे स्पेशल विश रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) ने दी है। 

    शिखर पहाड़िया ने दी जाह्नवी कपूर को बर्थ डे विश

    जाह्नवी कपूर के बर्थ डे पर उनके कुछ बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक से अनाउंसमेंट हुई है। इसी के साथ फिल्म 'देवरा' से उनका नया पोस्टर भी सामने आया है। एक के बाद एक सरप्राइज रिसीव कर रहीं जाह्नवी को रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से स्पेशल वे में बर्थ डे विशेज मिली हैं। शिखर ने जाह्नवी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

    शिखर ने शेयर की रोमांटिक फोटो

    शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर की डेटिंग की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन सामने आई इस फोटो ने इनके रिलेशन की खबरों को तूल जरूर दी है। शिखर ने जाह्नवी के साथ एफिल टावर के सामने क्लिक कराई फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में शिखर ने जाह्नवी के कंधे पर हाथ रखा है। दोनों एफिल टावर को देखते हुए एक दूसरे की बांहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

    बता दें कि जाह्नवी और शिखर को कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर साथ देखा गया है। उनके साथ मंदिर के दर्शन करने से लेकर अंबानी परिवार के किसी फंक्शन को अटेंड करने तक, शिखर और जाह्नवी कई बार साथ देखे गए हैं। जाह्नवी ने 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में शिखर को लेकर पहली बार खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि शिखर सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए दोस्त की तरह हैं। जाह्नवी ने ये भी बताया था कि उनके स्पीड डायल पर शिखर पहाड़िया का नंबर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के बर्थ डे पर हुई बड़ी अनाउंसमेंट, Ram Charan के साथ इस फिल्म में दिखाएंगी जलवा