Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mili Actress Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का खुलासा, 'डकार भी मारूं तो भी पापा कहेंगे वाह बेटा'

    By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 05:24 PM (IST)

    Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली चार नवंबर को रिलीज हुई है। फिल्म कोअभी तक मिक्स रिस्पांस मिले हैं। इस बीच लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने प ...और पढ़ें

    File Photo of Janhvi Kapoor and Boney Kapoor
    File Photo of Janhvi Kapoor and Boney Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। चार नवंबर को रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली बॉक्स ऑफिस पर अभी भी स्ट्रगल कर रही है। दो दिनों में यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को ला पाने में उतनी कामयाब नहीं हुई, जितनी उम्मीद जताई जा रही थी। फिल्म को ओवरऑल एवरेज रिस्पांस मिला है। इस बीच जानवी कपूर ने फिल्म के प्रोड्यूसर और अपने पिता बोनी कपूर को लेकर मजेदार बात का खुलासा किया है।

    मलयालम फिल्म का रीमेक है 'मिली'

    मिली मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक है। जहां 'हेलेन' फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, वहीं 'मिली' टिकट विंडो पर दर्शकों के लिए तरस रही है। इस बीच बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में जानवी कपूर ने बोनी कपूर से जुड़ी एक आदत का खुलासा किया।

    हर बात में तारीफ करेंगे पापा बोनी कपूर

    जानवी कपूर ने बताया कि वह चाहे कुछ भी कर लें, उनके डैडी हर बात में उनकी तारीफ ही करेंगे। अगर वह डकार भी मारती हैं तो भी बोनी कपूर कहेंगे 'वाह बेटा! क्या डकार मारा है।' इतना ही नहीं बल्कि उनका बस चले तो वह यह भी कहेंगे कि मेरी बेटी को समझने में आपसे कोई गलती हुई है, वह बहुत मेहनत करती है। जाह्नवी ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    क्या है मिली की कहानी

    जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी मिली नौडियाल नाम की लड़की है, जो एक दिन अचानक फ्रीजर में बंद हो जाती है। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह चीखती है, चिल्लाती है, लेकिन उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंचती। फिल्म में जाह्नवी के अलावा विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी अभिनय किया है। इस फिल्म को मथुकुट्टी जेवियर ने डायरेक्ट किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kantara Collection: 100 करोड़ कमाई की तरफ बढ़ रही 'कांतारा', हिंदी बेल्ट में पूरे बॉलीवुड को चुनौती

    यह भी पढ़ें: Charu Asopa: सुष्मिता सेन की भाभी का खुलासा, शादी को बचाने के लिए छोडा काम, घर से निकलने में भी लगता था डर