Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2025 में Janhvi Kapoor ने बैकलेस गाउन में लगाई आग, सेकेंड लुक देखकर उड़ गए फैंस के होश

    Updated: Wed, 21 May 2025 05:03 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor Cannes 2025 बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इस साल कान्स में डेब्यू किया। अभिनेत्री ने पिंक आउटफिट में रेड कार्पेट पर उतरकर तहलका मचा ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर का कान्स फेस्टिवल से दूसरा लुक (फोटो-इंस्टाग्राम)
    जाह्नवी कपूर का कान्स फेस्टिवल से दूसरा लुक (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बैकलेस गाउन में उड़ाए फैंस के होश
    2. कान्स 2025 में हुआ होमबाउंड का प्रीमियर
    3. जाह्नवी कपूर ने किया कान्स डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस को जिस पल का लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार वो गया। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू से हर किसी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की ड्रेस में लंबे केप के साथ जैसे ही एंट्री की सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।

    होमबाउंड के प्रीमियर पर पहुंची थीं जाह्नवी

    अब एक्ट्रेस का सेकेंड लुक भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। फ्रांस रिवेरा में कहर ढाने में जाह्नवी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। जाह्नवी अपनी फिल्म होमबाउंड के प्रीमियर के लिए वो कान्स पहुंची थीं।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2025 में Janhvi Kapoor का लुक देख याद आईं श्रीदेवी, पिंक कॉर्सेट से नहीं हटेंगी नजरें

    बैकलेस गाउन में लगीं खूबसूरत

    पिंक गाउन के बाद एक्ट्रेस का सेकेंड लुक और भी ज्यादा कातिलाना था। कान्स 2025 में होमबाउंड की स्क्रीनिंग के लिए जाह्नवी कपूर ने बैकलेस गाउन पहना। इस डिजाइन बेज और सी ग्रीन गाउन में जाह्ववी का लुक देखने लायक था।

    अनामिका खन्ना ने किया था डिजाइन

    जाह्नवी के लुक को एक शाही टच देते हुए बैकलेस गाउन के साथ अर्काइवल जेड और जड़ाऊ ज्वेलरी को मिक्स किया गया। इस खूबसूरत कस्टम गाउन को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने बनाया है। उनकी अनोखी बालियों ने उनके आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। जान्हवी ने विंटेज भारतीय आभूषणों का चुनाव बहुत ही सावधानी पूर्वक किया था। जड़ाऊ पीस से लेकर कस्टम जेड तत्वों तक, उनके एक्सेसरीज ने पूरे लुक को और भी एलीगेंट बना दिया।

    खबरें और भी

    रिया कपूर हैं जाह्नवी की स्टाइलिस्ट

    जान्हवी के लुक को तैयार करने वाली स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं,“आज सुबह कान्स में होमबाउंड की आधिकारिक प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए… जाह्नवी ने कस्टम जेड और जड़ाऊ कृतियों के साथ पुराने पारंपरिक भारतीय गहनों का मिश्रण पहना है।”

    इससे पहले उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का मॉर्डन टच वाला गाउन पहना था। इस आउटफिट को क्लासी लुक देने के लिए जाह्नवी ने साथ में पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल किया है। इस तरह की ज्वेलरी स्टाइल करके जाह्नवी ने इस पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे दिया है।

    यह भी पढ़ें: टूटे हुए हाथ के साथ गर्लफ्रेंड Janhvi Kapoor को सपोर्ट करने Cannes पहुंचे शिखर पहाड़िया, खुशी संग दिया पोज