यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Little Mermaid: ‘जलपरी’ बनीं जाह्नवी कपूर, सुनाई ‘मछली जल की रानी’ कविता, लोगों ने कहा- ‘द बेस्ट मरमेड’
Janhvi Kapoor Video बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है जिसमें वह ‘जलपरी’ बनकर मछली पर एक कविता सुनाती हुई द ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। The Little Mermaid Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने 5 साल के करियर में कई तरह के किरदार निभाए। हालांकि, अभी तक किसी ने उन्हें जलपरी के किरदार में नहीं देखा होगा। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहली बार एक्ट्रेस को ‘जलपरी’ के लुक में देखकर लोग सरप्राइज हो गए हैं।
‘जलपरी’ बनीं जाह्नवी कपूर
शुक्रवार को जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मैजिकल वीडियो शेयर किया, जो अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी प्रिंसेस एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखती हैं और नन्ही बच्चियों के कहने पर ‘मछली जल की रानी है...’ कविता सुनाती हैं और देखते ही देखते मरमेड बन जाती हैं। मरमेड लुक में जाह्नवी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
जाह्नवी को ‘जलपरी’ के रूप में देख फैंस खुश
जाह्नवी को ‘जलपरी’ के रूप में देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। एक ने कहा, “जाह्नवी की वॉइस में इसका डब। वह जलपरी के रूप में बहुत मैजिकल लग रही हैं।” एक ने तो एक्ट्रेस को ‘द बेस्ट मरमेड’ भी कह दिया। एक अन्य ने कहा, “अति उत्तम।” एक और फैन ने कहा, “काश वह फ्यूचर में इस तरह के रोल करेंगी।’ लोगों को मरमेड लुक में जाह्नवी कपूर बहुत पसंद आ रही हैं।
कब रिलीज होगी ‘द लिटिल मरमेड’?
वीडियो में जाह्नवी कपूर जिस किरदार के बारे में बता रही हैं, वो वास्तव में मूवी ‘द लिटिल मरमेड’ (The Little Mermaid) का है। इस वीडियो के जरिए जाह्नवी ने इंडियन यूजर को मूवी के रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस मूवी का निर्देशन रॉब मार्शल (Rob Marshall) ने किया है। प्रिंसेस एरियल का किरदार हाले बेली ने निभाया है।
खबरें और भी
.jpg)
Janhvi Kapoor Photo/Film TV
‘द लिटिल मरमेड’ की स्टार कास्ट
मूवी में हाले बेली के अलावा मेलिसा मैक्कार्थी (उर्सुला), जोना हाउर-किंग (प्रिंस एरिक), जेवियर बारडेम (किंग ट्राइटन), डेवीड डिग्स (सेबस्टियन), जैकब ट्रेमब्ले (फ्लाउंडर), अक्वाफिना (स्कूटल), नोमा डुमेज़वेनी और जूड अकुवुदिके जैसे सितारे दिखाई देंगे। ये मूवी 26 मई 2023 को इंगलिश में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जाह्नवी के बॉलीवुड करियर की बात करें तो वो बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही और एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। 2022 में जाह्नवी ने गुड लक जेरी और मिली में मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।