Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor Photos: बिना ब्लाउज के साड़ी पहने दिखीं जाह्नवी कपूर, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का हॉट लुक

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 12:16 PM (IST)

    जाह्नवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक की वजह से भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट क ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर ने शेयर की साड़ी में फोटो। (Photo Credit: Instagram)
    जाह्नवी कपूर ने शेयर की साड़ी में फोटो। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर ने शेयर की साड़ी में फोटो।
    2. बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस।
    3. फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन।

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो आए दिन अपने अलग-अलग लुक में कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उनकी ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

    साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं जाह्नवी

    जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर वहां अपने फैन और फोल्लोवेर्स के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने साड़ी में दो फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं, उनकी इन फोटोज ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी के लुक पर फिदा हुए लोग

    फोटो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर बालों में फूल लगाए और कॉटन की सिंपल सी साड़ी बिना ब्लाउज के पहने जमीन पर बैठीं दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये लुक सटल मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ पूरा किया है।

    जाह्नवी के इस लुक को देखकर फैंस फिदा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'बिल्कुल राजा रवि वर्मा की खूबसूरत पेंटिंग जैसी दिख रही हैं'।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

    बॉलीवुड की इस अदाकारा ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'मिली', 'रूही', 'गुंजन सक्सेना' जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म बवाल में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जाह्नवी मिस्टर एंड मिसेज माही, देवरा जैसी कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं।

    उड़ी थी इंगेजमेंट की अफवाह

    कुछ समय पहले, जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों ने अभिनेत्री के रिंग फिंगर में अंगूठी देख कर उनकी इंगेजमेंट के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि, यह सिर्फ अफवाह थीं।