Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कैमरा देखते ही शर्मा गईं एक्ट्रेस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 12:06 PM (IST)

    एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम काफी समय से शिखर पहाड़ियों के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों शिखर ने जाह्नवी के पोस्ट पर एक कमेंट किया था जिससे उनके रिल ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor with Shikhar Pahariya. Photo Credit: Voompla Screenshot
    Janhvi Kapoor with Shikhar Pahariya. Photo Credit: Voompla Screenshot

    HighLights

    1. बी टाउन में हुआ दीवाली पार्टी का आयोजन
    2. रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखीं जाह्नवी कपूर
    3. जाह्नवी और शिखर का वीडियो आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन में किसी भी त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सेलिब्रिटीज ग्रैंड पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक आउटफिट में मेहमान हाजिरी लगाते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में दिवाली पार्टी का शोर है। एकता कपूर ने हाल ही में दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जहां एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में सितारों ने शिरकत की।

    बी टाउन सितारों की दिवाली पार्टी

    इस पार्टी में फिल्मी सितारों के साथ ही छोटे पर्दे के सितारे भी शामिल हुए। मौनी रॉय से लेकर दिव्यंका त्रिपाठी तक, एकता कपूर की पार्टी में अपनी प्रजेंस से सितारों ने चार चांद लगाए। इन सब में सबसे ज्यादा ध्यान बी टाउन के रूमर्ड कपल जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की ओर गया।

    एक साथ दिखे जाह्नवी और शिखर

    जाह्नवी कपूर की दिवाली पार्टी से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में उन्हें शिखर पहाड़िया के साथ कर में देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी को देख वह शर्मा जाती हैं। जहां जाह्नवी ने पर्पल कलर की साड़ी में दिवाली पार्टी अटेंड की, वहीं शिखर पहाड़िया चॉकलेटी रंग के कुर्ते में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    पार्टी में नजर आए यह सितारे भी

    एकता कपूर की दिवाली पार्टी में बी टाउन के अन्य सितारों ने भी हाजिरी लगाई। कियारा आडवाणी रेड कलर की साड़ी में पार्टी में पहुंचीं। उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसी तरह साक्षी तंवर, दिव्यंका त्रिपाठी, अनन्य पांडे, वरुण धवन सहित कई सितारे एथनिक लुक में नजर आए।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

    इस गॉर्जियस एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फैंस इन्हें 'देवारा' में देखेंगे। जाह्नवी ने कुछ दिन पहले सेट से अपने कैरेक्टर की तस्वीर शेयर की थी। यह उनकी जूनियर एनटीआर के साथ और साउथ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म होगी। फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor और खुशी कपूर ने ट्रेडिशनल लुक में लूटी लाइमलाइट, एक्ट्रेस ने पहले पहनी हुई साड़ी को किया रिपीट