Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग वेकेशन पर निकली Janhvi Kapoor, सामने आया वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 03:53 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya Vacation जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम पिछले काफी समय से शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक सा ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya, Janhvi and Shikhar vacation
    Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya, Janhvi and Shikhar vacation

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya Vacation: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस शूटिंग से ब्रेक लेकर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग वेकेशन पर निकल पड़ी हैं।

    पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते देखा गया है। सोमवार को इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

    यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor: बॉयफ्रेंड शिखर को प्यार से इस नाम से बुलाती है जाह्नवी कपूर, जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

    शिखर संग वेकेशन पर निकली जान्हवी कपूर ?

    कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर इस रूमर्ड कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस पिंक को-ऑर्ड सेट में बेहद नजर आई। इस पर एक्ट्रेस ने बेज सैंडल और एक ब्लैक एंड व्हाइट हैंडबैग कैरी किया।

    तो वहीं शिखर स्काई ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस और डार्क सनग्लासेस में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अंबानी के गणपति विसर्जन में भी आए थे नजर

    बता दें, इससे पहले दोनों को अंबानी के गणपति विसर्जन में साथ देखा गया था। इस दौरान दोनों ने खूब डांस भी किया था। बता दें, शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले से ही शिखर और जाह्नवी एक-दूसरे को जानते हैं।

    जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट

    एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करे तो, हाल ही में फिल्म 'बवाल' में नजर आई थी। उनकी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'देवरा' है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जाह्नवी की जोड़ी राजकुमार राव दिखाई देंगी। वहीं, 'देवरा' में एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- अंबानी परिवार ने धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन, रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर